फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में मनचलों का आतंक: छात्राएं बोलीं- स्कूल तो छूट गया, अब गांव छोड़ने की नौबत, पढ़ें आखिर क्या है पूरा मामला

Sun, 13 Mar 2022 01:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना से आई कक्षा सात और नौ की छात्राओं ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत करते हुए बताया कि वे मनचलों के आतंक से परेशान है। यहां तक कि पुलिस भी उनकी शिकायत पर गौर नहीं कर रही है। उन्होंने मनचलों पर कार्रवाई नहीं होने पर गांव छोड़ने की चेतावनी दी है। 
 
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटियों की सुरक्षा के तमाम दावों के बावजूद मेरठ शहर से देहात तक मनचलों का खौफ कम नहीं हो रहा है। मनचलों से परेशान दो नाबालिग छात्राएं शनिवार दोपहर एसएसपी कार्यालय पहुंचीं। 

विज्ञापन


यहां पुलिसकर्मियों ने उनकी शिकायत को अनसुना किया तो वह कचहरी पहुंच गईं। यहां कुछ मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि गांव के कुछ युवकों ने उनका घर से निकलना तक मुश्किल कर दिया है। स्कूल तो छूट चुका है, अब गांव छोड़ने के हालात बन गए हैं। सरधना क्षेत्र से आईं छात्राओं ने बताया कि वह दो सगी बहन हैं और कक्षा नौ और सात की छात्रा हैं। 

उन्होंने बताया कि एसएसपी परिसर में पुलिसकर्मियों को शिकायती पत्र दिया था, लेकिन पुलिस ने ढंग से शिकायत नहीं सुनी। यहां एक अधिवक्ता से बातकर मनचलों के खिलाफ वाद दायर करने की जानकारी ली। छात्राओं ने बताया कि गांव के इन युवकों के बारे में उन्होंने माता-पिता को जानकारी दी थी, लेकिन उन्हें भी धमकी दी गई। इसके बाद से वह भी चुप हैं। छात्राओं ने शिकायती पत्र में पांच युवकों के नाम दिए हैं। यदि इन मनचलों पर कार्रवाई न हुई तो उन्हें गांव छोड़ने तक को मजबूर होना पड़ेगा। 
विज्ञापन


मीडिया के माध्यम से मामला एसपी देहात केशव कुमार तक पहुंचा तो उन्होंने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन

तमंचा लगाकर युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म
सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात शौच के लिए उठी युवती से घर के पास तीन युवकों ने तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िता ने तहरीर में बताया कि शुक्रवार देर रात वह शौच के लिए उठी थी। घर के बाहर बने शौचालय के पास पहुंचते ही पड़ोस के तीन युवकों ने तमंचा लगाकर दबोच लिया। पास के ही एक प्लॉट में उन्होंने दुष्कर्म किया। परिजनों को घटना के बारे में बताने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। इस पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे तहरीर दी। 

युवती का मेडिकल परीक्षण कराकर मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके बयान दर्ज कर जांच की जा रही है। 

मनचले से परेशान महिला थाने पहुंची 
लिसाड़ीगेट क्षेत्र की महिला ने पड़ोसी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आरोप है कि एक माह से मनचला परेशान कर रहा है। उसके पति दिल्ली में कपड़ा के कारोबार करते हैं। वह घर में सास-ससुर और बेटी के साथ रहती हैं।

आरोपी उसे देखकर अश्लील हरकतें भी करता है। कई बार उसके ससुर ने आरोपी के घर पर शिकायत की, लेकिन आरोपी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। शनिवार दोपहर वह दुकान से दवा लेकर लौट रही थी। रास्ते में आरोपी ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें