मेरठ में लिसाड़ीगेट क्षेत्र के रशीदनगर की रहने वाली महिला ने अपने जेठ पर मारपीट व दुष्कर्म के प्रयास करने का आरोप लगाया है। बताया गया कि महिला के चीख-पुकार मचाने पर पड़ोसियों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित महिला ने पिलोखड़ी चौकी पहुंचकर जेठ के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।