फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut : मुठभेड़ में गोतस्कर को लगी गोली, पुलिस के हत्थे चढ़े छह बदमाश, कार और तमंचा बरामद

Mon, 19 Feb 2024 11:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में मुठभेड़ में एक गोतस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कार, तमंचा और पशु कटान के उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन
बदमाश मुठभेड़ में घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में लोहियानगर पुलिस और सर्विलास टीम की गोस्तकरों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने इस तस्कर के साथ ही उसके पांच और साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से कार, तमंचा और पशु कटान के उपकरण बरामद किए गए। तस्करों ने बताया कि उन्होंने परीक्षितगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों में गोकशी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

पुलिस के मुताबिक एक सूचना पर थाना पुलिस और सर्विलांस टीम चिंदौड़ी पुलिया जलालपुर के पास पहुंची। यहां एक कार में सवार लोगों को रोकर पूछताछ की कोशिश की गई तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों से हुई मुठभेड़ के बाद किला परीक्षितगढ़ निवासी साबिर पुत्र तहसीम के दाहिने पैर में गोली लगी। उसके साथी लिसाड़ीगेट निवासी यामीन, किला परीक्षितगढ़ निवासी रिहान, परवेज, अनस और साबिर को भी गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि पांच फरवरी की रात गांव बाजौट के जंगल में इन्होंने गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। इससे पहले 31 जनवरी की रात भी परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सोना और आठ सितंबर की रात गांव ऐंची खुर्द में गोकशी की घटनाओं को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ें: सियासत: जयंत चौधरी से मुलाकात करेंगे PM मोदी, छपरौली में NDA की रैली की तारीख होगी तय
विज्ञापन

इस मामले में सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने बताया कि परीक्षितगढ़ में हुई घटनाओं में इनके अलावा सावेज पुत्र साबिर, सुहेल पुत्र साबिर निवासी खजूरी भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें: SP Candidate List: अखिलेश ने मुजफ्फरनगर सीट पर बैठाया ये सियासी गणित, हरेंद्र मलिक के सहारे चला बड़ा दांव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें