Meerut News : मेरठ में मुठभेड़ में एक गोतस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कार, तमंचा और पशु कटान के उपकरण बरामद किए गए।
मेरठ में लोहियानगर पुलिस और सर्विलास टीम की गोस्तकरों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने इस तस्कर के साथ ही उसके पांच और साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से कार, तमंचा और पशु कटान के उपकरण बरामद किए गए। तस्करों ने बताया कि उन्होंने परीक्षितगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों में गोकशी की घटनाओं को अंजाम दिया है।
पुलिस के मुताबिक एक सूचना पर थाना पुलिस और सर्विलांस टीम चिंदौड़ी पुलिया जलालपुर के पास पहुंची। यहां एक कार में सवार लोगों को रोकर पूछताछ की कोशिश की गई तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों से हुई मुठभेड़ के बाद किला परीक्षितगढ़ निवासी साबिर पुत्र तहसीम के दाहिने पैर में गोली लगी। उसके साथी लिसाड़ीगेट निवासी यामीन, किला परीक्षितगढ़ निवासी रिहान, परवेज, अनस और साबिर को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि पांच फरवरी की रात गांव बाजौट के जंगल में इन्होंने गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। इससे पहले 31 जनवरी की रात भी परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सोना और आठ सितंबर की रात गांव ऐंची खुर्द में गोकशी की घटनाओं को अंजाम दिया था।
इस मामले में सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने बताया कि परीक्षितगढ़ में हुई घटनाओं में इनके अलावा सावेज पुत्र साबिर, सुहेल पुत्र साबिर निवासी खजूरी भी शामिल थे।