मेरठ में कोरोना तेजी से फैल रहा है, फिर भी टीकाकरण नहीं बढ़ रहा है। लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। टीका लगवाना लाभकारी है। बुधवार को 4501 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। 19200 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था, मगर करीब 23.4 प्रतिशत लोग ही टीकाकरण कराने के लिए पहुंचे। इनमें 60 साल से ज़्यादा उम्र के 1472 और 45 से 59 साल वाले 3029 लोग रहे।
मेरठ में 93 सत्र लगाए गए, जिनमें 78 सरकारी केंद्र और 15 निजी अस्पतालों में लगे। 3998 लोगों ने सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण कराया, जबकि 503 लोगों ने निजी अस्पतालों में टीकाकरण कराया।
यह भी पढ़ें: भयावह स्थिति: कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पश्चिमी यूपी में एक दिन में मिले 2588 नए मरीज, लोगों में फैल रही दहशत
अब तक तीन लाख 71 हज़ार को वैक्सीन मेरठ में लग चुकी है। 106325 लोग 60 साल से ज़्यादा उम्र के हैं। 114025 लोग 45 साल अधिक उम्र के हैं। इनमें से 17673 को बोस्टर डोज़ लग चुकी है। हेल्थ केयर वर्कर ने 66 फीसदी और फ्रंट लाइन वर्कर ने भी 60 फीसदी ने हो डोज़ लगवाई है।
कोरोना संक्रमण से 14 की मौत, 1198 मिले नए मरीज
मेरठ में कोरोना संक्रमण से बुधवार को 14 मरीजों की मौत हो गई है। इनमें 12 रोगी मेडिकल कॉलेज में उपचार करा रहे थे, जबकि दो अन्य मरीजों का उपचार निजी अस्पतालों में चल रहा था। मेडिकल प्रशासन के मुताबिक, मृतकों में मेरठ के 58, 32, 50, 50, 82 और 53 वर्षीय व्यक्ति थे। अन्य मरीज दूसरें जिलों से हैं। इनमें 42 साल की महिला और 75 साल के बुजुर्ग बागपत, 50 साल के व्यक्ति और 25 साल की महिला बुलंदशहर, 38 और 34 साल के युवक मुजफ्फरनगर, 57 साल की महिला हापुड़ और 35 साल का युवक बिजनौर का था। इन मरीजों के बारे में उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
यह भी पढ़ें:
कोरोना अपडेट: पश्चिमी यूपी में हालात खराब, एक दर्जन से ज्यादा की मौत, 2113 नए संक्रमित