उन्होंने इसी दिन संस्तुति कर स्वीकृति के लिए प्रार्थना पत्र एसएसपी को भेज दिया। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने दस दिन का अवकाश स्वीकृत किया। इससे नाराज दीपा ने 28 मार्च को अपने एक्स एकाउंट दीपा कोहली से एसएसपी को मैसेज पोस्ट किया व उसके साथ स्वीकृत प्रार्थना पत्र भी अपलोड किया।
इसमें लिखा, श्रीमान एसएसपी मेरठ जी का मेरे पति को मेरी डिलीवरी हेतु 45 दिवस में से 10 दिवस उपार्जित अवकाश देने पर बहुत-बहुत धन्यवाद, श्रीमानजी साथ ही ये भी बता देते की मैं कैसे 10 दिन में डिलीवरी कराकर स्वस्थ हो सकती हूं, श्रीमानजी कुछ तो शर्म करो एक औरत के लिए। दीपा कोहली का यह पोस्ट एक्स पर वायरल हो गया। पुलिस महकमे में भी इसकी चर्चा है। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र से इस तरह की पोस्ट से इंकार कर दिया।