फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद उल फित्र: मेरठ में नमाज के बाद भिड़े दो पक्ष, सफेद कपड़ों पर खूब उछाला कीचड़, मारपीट, पथराव व फायरिंग

Mon, 31 Mar 2025 12:33 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सिवालखास में नमाज के बाद हुई मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इस दाैरान जमकर मारपीट व फायरिंग हुई। संघर्ष में छह से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस माैके पर माैजूद है।
विज्ञापन
मेरठ में दो पक्षों में संघर्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। यहां सिवाल खास में नमाज के बाद मुस्लिमों के दो पक्षों में फायरिंग पथराव भी हुआ। संघर्ष में छह से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


कस्बा सिवालखास में सोमवार को ईद की नमाज पढ़ने के बाद मुस्लिम समाज के लोग फातिया पढ़ने के लिए नहर वाले कब्रिस्तान में जमा थे। इस दौरान फातिमा पढ़ने के दौरान दो पक्षों में एक दिन पूर्व हुए विवाद को लेकर कहासुनी हो गई।

यह भी पढ़ें: Eid-Ul-Fitar: वेस्ट UP में शांतिपूर्ण ढंग से पढ़ी गई नमाज, अकीदतमंदों ने की अमन-चैन की दुआ, दिखा फलस्तीनी झंडा

विज्ञापन

कहासुनी के बाद बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल गए। इस दाैरान जमकर मारपीट हुई और पथराव भी हुआ। कई लोगों के सफेद कुर्ते पायजामों पर कीचड़ भी उछाला। दोनों पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग भी हुई। घटना से माैके पर भगदड़ मच गई।



ग्रामीणों के अनुसार विवाद नियात और बदाम खानदानों के बीच हुआ है। जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा व्यक्ति घायल हुए हैं। पुलिस मौके पर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है।



 
विज्ञापन

एक ही समुदाय के दो पक्षों में मारपीट की घटना होने के संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ ने बताया कि  पुलिस द्वारा इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें