फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: काशी टोल प्लाजा पर सिपाही से मारपीट, आईडी को लेकर टोलकर्मियों से हुई भिड़ंत

Mon, 15 Dec 2025 11:31 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे के काशी टोल प्लाजा पर सिपाही और टोलकर्मियों के बीच आईडी को लेकर विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। पुलिस ने एक टोलकर्मी को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर के मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर रविवार दोपहर दिल्ली से मेरठ आ रहे गौतमबुद्धनगर कमिश्नर कार्यालय में तैनात सिपाही वासुदेव बालियान और टोलकर्मियों के बीच मारपीट हो गई।

विज्ञापन


वासुदेव बालियान मुजफ्फरनगर के काकड़ा गांव के निवासी हैं। वे अपने चाचा पारादेव बालियान और चचेरे भाई देवांश के साथ दिल्ली से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। टोलबूथ पर उन्होंने अपना आईकार्ड दिखाया लेकिन टोलकर्मी ने इसे फर्जी बताकर फास्टैग से शुल्क चुकाने को कहा।

कहासुनी बढ़ते ही मारपीट में बदल गई। आरोप है कि अन्य टोलकर्मी डंडों के साथ पहुंचे और वासुदेव और देवांश पर हमला किया। हंगामे से टोल लाइनों में अफरा-तफरी मच गई। परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और एक टोलकर्मी को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि दोनों पक्षों ने मारपीट का आरोप लगाया, लेकिन आपसी सहमति से मामला सुलझ गया। टोल मैनेजर दिनेश कुमार ने कहा कि सिपाही ने टोल लाइन में खड़े वाहन ओवरटेक करने की कोशिश की थी, जिसे टोलकर्मी ने रोका था।  


यह भी पढ़ें: Meerut Weather: दिसंबर में 27 साल बाद दूसरी बार टूटा सर्द रात का रिकॉर्ड, ठंड के साथ प्रदूषण ने बढ़ाई मुश्किल
 
विज्ञापन

घर के बाहर बैठे युवकों पर हमला, घायल
घर के बाहर बैठे दुल्हैड़ा गांव निवासी कुनाल और वासु पर गांव के ही कुछ युवकों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। आरोपियों ने ईंट से वार कर दोनों को घायल कर दिया। आरोपी धमकी देकर भाग निकले।  

कुणाल, वासु ने पल्लवपुरम थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने घर के बाहर बैठकर बात कर रहे थे। आरोप है कि गांव निवासी वंश, रीकू,  बॉबी, मनीष, राजा, प्रदीप, मोनू वहां पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। युवकों के विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडे से हमला बोल दिया और ईंट से वार कर दोनों को घायल कर दिया।  

युवकों के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हुए तो आरोपी धमकी देकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घायलों का उपचार कराया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें