फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: साइबर ठगों पर बड़ी चोट, मेरठ रेंज में 8 महीने में 9 करोड़ फ्रीज, 2001 मोबाइल नंबर ब्लॉक

Mon, 15 Dec 2025 11:30 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ रेंज में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आठ महीनों में 2001 मोबाइल नंबर और 259 आईएमईआई ब्लॉक किए गए, जबकि 9 करोड़ रुपये फ्रीज कराए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराध और आर्थिक धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए मेरठ रेंज में बीते आठ महीनों के दौरान व्यापक कार्रवाई की गई है। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि एक अप्रैल से सात दिसंबर तक मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़ और बागपत जिलों में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा के बाद सख्त कदम उठाए गए।

विज्ञापन


2001 मोबाइल और 259 आईएमईआई ब्लॉक
इस अवधि में कुल 2001 मोबाइल नंबर ब्लॉक किए गए। इनमें मेरठ से 785, बुलंदशहर से 777, बागपत से 153 और हापुड़ से 286 मोबाइल नंबर शामिल हैं। इसके अलावा 259 आईएमईआई नंबर भी ब्लॉक किए गए, जिनमें मेरठ के 55, बुलंदशहर के 83, बागपत के 42 और हापुड़ के 79 आईएमईआई शामिल हैं। प्रतिबिम्ब पोर्टल पर सामने आए 761 संदिग्ध मोबाइल नंबरों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

Trending Videos

म्यूल खातों पर शिकंजा, 9 करोड़ रुपये फ्रीज
डीआईजी ने बताया कि साइबर ठग अक्सर ‘म्यूल बैंक खातों’ का इस्तेमाल अवैध धन को वैध दिखाने के लिए करते हैं। एनसीआरपी पोर्टल पर सामने आए 1286 म्यूल खातों में से 290 खातों को फ्रीज किया गया, जिनमें करीब 9 करोड़ रुपये की धनराशि शामिल है। मेरठ से 733, बुलंदशहर से 56, बागपत से 430 और हापुड़ से 67 म्यूल खातों की पहचान की गई है।

बड़ी ठगी पर दर्ज हुई एफआईआर
पांच लाख रुपये या उससे अधिक की धनराशि से जुड़े मामलों में 90 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इनमें मेरठ से 39, बुलंदशहर से 28, बागपत से 2 और हापुड़ से 21 एफआईआर शामिल हैं। इसके साथ ही साइबर जागरूकता बढ़ाने के लिए 1814 कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन

लाभ का झांसा देकर युवक से ठगी
साइबर ठगों ने निवेश के नाम पर एक युवक से 29 हजार रुपये की ठगी कर ली। बेगमबाग निवासी सुधांशु भट्ट ने लालकुर्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, पांच सितंबर को एक अनजान कॉलर ने लिंक भेजकर निवेश पर मुनाफे का झांसा दिया। रुपये ट्रांसफर करने के बाद मोबाइल नंबर और खाता बंद हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें