फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दहेज में कार नहीं देने पर सिपाही ने पत्नी-बेटी को जंगल में छोड़ा, एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज

Wed, 26 Nov 2025 12:13 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में दहेज उत्पीड़न के दो मामले सामने आए। एक में यूपी पुलिस के सिपाही पर पत्नी और बेटी को जंगल में छोड़ने का आरोप लगा, जबकि दूसरे मामले में बुलेट न देने पर महिला का गला दबाकर हत्या का प्रयास किया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र के भोला रोड निवासी गीता ने यूपी पुलिस के सिपाही पति शिवकुमार व उसके परिजनों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


गीता की शिकायत के अनुसार उसकी शादी 28 फरवरी 2020 को शिवकुमार (निवासी अब्दुल्लापुर) से हुई थी, जो यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। शादी के बाद कुछ समय तक सब ठीक रहा, इसके बाद पति, बहन और जेठानी ने अतिरिक्त दहेज के रूप में कार की मांग शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: नीला ड्रम: सौरभ के जन्मदिन पर मुस्कान बनी मां-बेटी का नाम रखा 'राधा', ससुराल वालों ने उठाई DNA टेस्ट की मांग
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर कुछ दिन पहले शिवकुमार उसे और उसकी बेटी को जंगल के एक वीरान कमरे में छोड़कर भाग गया। उसने पिता को फोन कर मदद मांगी, जिसके बाद वह मायके लाई गई।

गीता ने आरोप लगाया कि 16 सितंबर 2025 को शिवकुमार, उसकी बहन, जेठानी और एक रिश्तेदार युवक उसके घर पहुंचे और मारपीट की। कार न लाने पर जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय लोगों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए।

शिकायत मिलने पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। टीपीनगर पुलिस ने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

दहेज में बुलेट न देने पर गला दबाने का आरोप
मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भोला रोड निवासी प्रिया ने भी पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। प्रिया की शादी 23 नवंबर 2023 को शुभम गुप्ता निवासी मोहनपुरी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास मायादेवी और ससुर दहेज कम लाने का ताना देकर उत्पीड़न करते थे।

प्रिया का कहना है कि उससे बुलेट मोटरसाइकिल और अन्य सामान की लगातार मांग की जा रही थी। 14 नवंबर को पति ने मारपीट की और इसके बाद पति, सास, ससुर और देवर ने चुन्नी से उसका गला दबाकर हत्या का प्रयास किया।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के अनुसार, पीड़िता की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें