फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कांवड़ यात्रा में दिखा सांप्रदायिक सौहार्द का रंग, मुस्लिमों ने शिवभक्तों पर की पुष्पवर्षा

Thu, 13 Jul 2023 05:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। यहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों का मेरठ पहुंचने पर स्वागत किया।
विज्ञापन
kanwar yatra 2023 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में हापुड़ रोड़ तिरंगा गेट पर गुरुवार को मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की गई।

विज्ञापन


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के पश्चिम उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी नासिर सैफी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ियों की सेवा की। नासिर सैफी ने कहा कि देश के भाईचारे एंव सद्भावना को बढ़ाने के लिए मुस्लिम युवाओं के साथ कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करके मेरठ आगमन पर स्वागत किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें हिन्दू मुस्लिम एकता के साथ रहना चाहिए और एक दूसरे के त्योहारों मे सहयोग करना चाहिए।

इस दौरान परवेज़ सैफी हुमायूँनगर, शादाब अलवी, शादान अहमद, कामरान राजपूत, मुस्तकीम कुरैशी, फैजान अहमद, उजैर सैफी, आसिफ राणा , दीपक मुकेश सैनी, संजय बजाज, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें