गाजियाबाद हादसा : भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ब्रहस्पतिवार को धनपुर गांव पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मिले। उन्होंने मंडलायुक्त से बात कर परिवार की हर संभव मदद करने का आग्रह किया।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ब्रहस्पतिवार को धनपुर गांव पहुंचे और मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से मिले।
विज्ञापन
उन्होंने परिवार के घायल सदस्य व अन्य परिजनों से मिलकर हादसे को लेकर गहरा दुःख जताया। उन्होंने मंडलायुक्त मेरठ से फोन पर वार्ता कर परिवार की हर संभव मदद करने का आग्रह किया।