फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: लिंक मार्ग निर्माण के लिए अब प्रत्येक रविवार सांसदों के घर पर धरना देंगे कॉलोनीवासी

Sun, 19 Dec 2021 05:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

रविवार को जन आंदोलन समिति के पदाधिकारियों ने धरना क्रम में अब हर रविवार को सांसदों के घर के बाहर धरना देने का एलान कर दिया है। बारी-बारी से हर रविवार इनके घरों के बाहर धरना दिया जाएगा।  
विज्ञापन
meerut news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-बागपत रोड-रेलवे रोड लिंक मार्ग की मांग के लिए लगातार जन आंदोलन समिति रविवार के दिन धरना दे रही है। पिछले तीन महीने से हर रविवार को किसी एक कॉलोनी के बाहर लिंक मार्ग की मांग के लिए धरना दिया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी प्रशासन की ओर से कोई भी प्रक्रिया अभी तक धरातल पर नहीं पहुंची है। 

विज्ञापन


लिंक मार्ग के लिए सर्वे को भी दस दिन से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक कोई भी रिपोर्ट सामने नहीं आ सकी है। रविवार को जन आंदोलन समिति के पदाधिकारियों ने धरना क्रम में अब हर रविवार को सांसदों के घर के बाहर धरना देने का एलान कर दिया है। उनका कहना है कि मेरठ में एक लोकसभा सांसद और दो राज्यसभा सदस्य हैं। बारी-बारी से हर रविवार इनके घरों के बाहर धरना दिया जाएगा।  

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले-केवल दो घंटे में तय होगी दिल्ली देहरादून की दूरी
विज्ञापन


बागपत रोड स्थित आनन्दा हाईट के बाहर लिंक मार्ग निर्माण के लिए बागपत रोड रेलवे रोड लिंक मार्ग समिति के बैनर के तले शिवलोक, ज्वाला नगर, गुप्ता कालोनी, उत्सव हाईट, कन्हैया वाटिका, गुलमोहर पार्क के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। 

समिति के सदस्यों और क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के रवैये पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सब आचार संहिता लगने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन इस बार अगर आचार संहिता से पहले लिंक मार्ग निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो चुनाव में हम वोट डालने बूथ पर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

 
इसका ऐलान समिति के पदाधिकारी पहले भी कर चुके हैं। वह हर रविवार को धरने में रोड नहीं तो वोट नहीं स्लोगन के साथ बैनर लेकर धरना दे रहे हैं। इस मौके पर डॉ. एस.के. शर्मा, सचिन रस्तोगी, हितेश बंसल, विनय त्यागी, सुनील सिंघल ,अमित सिंघल, नीरज गुप्ता, डॉ. रवि भगत, डॉ. केपी.सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें