फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: 1.10 करोड़ की लागत से बने मंच से जनता को संबोधित करेंगे सीएम योगी, यह रहेगा संभावित स्थल

Sun, 19 Sep 2021 12:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री चार महीने में दूसरी बार मेरठ का दौरा करेंगे। इस माह के अंत में सीएम योगी का यह दौरा संभावित है। बताया जा रहा है कि सीएम योगी 1.10 करोड़ की लागत से बने मंच से जनता को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी रण में उतरने से पहले प्रदेश सरकार खिलाड़ियों, किसानों को साधने की तैयारी में है। इसी क्रम में खेल नगरी के नाम से मशहूर मेरठ में देश के पैरालंपिक खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। इसके लिए एक करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से मंच तैयार किया जाना है। 

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर निकालकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 24 से 30 सितंबर के बीच मेरठ में खिलाड़ियों के सम्मान के साथ सभा का आयोजन होगा। इसी मंच से मेजर ध्यानचंद के नाम से बनने वाले खेल विवि का शिलान्यास भी होगा।  

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की बतौर मौखिक सूचना मिलने के बाद प्रशासन की ओर से तैयारियों को शुरू कर दिया गया है। अभी कार्यक्रम स्थल को फाइनल नहीं किया गया है। हालांकि, सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में कार्यक्रम संभावित है। इसको लेकर ही प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है। मुख्यमंत्री चार महीने में दूसरी बार मेरठ का दौरा करेंगे। 19 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक की थी। बिजौली गांव का निरीक्षण भी किया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बागपत:  चौ. अजित सिंह की श्रद्धांजलि सभा में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को पगड़ी पहनाने के लिए छपरौली में जुट रही भीड़

विज्ञापन

पांच हजार लोगों के बैठने की होगी व्यवस्था
मेरठ में सभा कर मुख्यमंत्री पश्चिमी यूपी को चुनाव के लिए साधना चाहते हैं। इसके लिए पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। मंच पर 60 अतिथियों के बैठने की व्यवस्था होगी। हैलीपेड के पास ही एक स्विस सूट बनाया जाएगा। जिसमें वीवीआईपी लोगों के बैठने के साथ अत्याधुनिक व्यवस्था की जाएगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से 18 से 23 सितंबर तक टेंडर में भाग लेने का समय दिया गया है। इसके बाद 23 की शाम को वित्तीय बोली खुलेगी। टेंडर फाइनल होने के दो दिन में मंच को तैयार करना होगा। 

मेरठ और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर फोकस
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि का मैदान से मेरठ और मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र को फोकस करने का लक्ष्य है। यहां दुल्हैंडा, टोल प्लाजा, धंजू आदि क्षेत्र मुजफ्फरनगर लोकसभा में आता है। सरधना विधानसभा में अधिकतर यहां का क्षेत्र आता है। इसी को देखते हुए पार्टी संगठन भी कृषि विवि के मैदान को लेकर तैयार है। जिससे दो लोकसभा क्षेत्रों की भीड़ यहां आकर सभा में मुख्यमंत्री के विचारों सुन सके।

यह भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव की तैयारी: मेरठ से प्रतिज्ञा यात्रा शुरू करेंगी प्रियंका गांधी, पढ़िए बैठक में और क्या रहा खास

भाजपा की नीतियों को आमजन तक पहुंचाएं
भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक ओम सिंह राणा के कार्यालय पर मेरठ महानगर एवं जिले के नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारियों की एक बैठक और सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

राणा ने प्रकोष्ठ की गतिविधियों और भविष्य की रणनीति पर प्रकाश डाला। प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को पार्टी की नीति और भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें