काम में हुआ भ्रष्टाचार
ट्यूबवेल लगाने से लेकर पाइप लाइन डालने में खुला भ्रष्टाचार हुआ है। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। अधिकारी एक दूसरे को बचाने में जुटे हैं।
- गुलशन पाल
सड़कें भी कर रहे बर्बाद
पानी की पाइप लाइन चालू करने के लिए सड़कों को अनेकों बार खोदा जा चुका है। विभागीय अधिकारियों ने पहले पाइप लाइन में चूना लगाया और अब सड़कों को खोदकर बर्बाद कर रहे हैं।
- डाॅ. विनय कुमार
अधिकारी गंभीर नहीं
राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों के आश्वासनों से तंग आ चुके हैं। अब तो विभागीय अधिकारियों को घेरने की तैयारी है। पानी को लेकर भी सरकारी अधिकारी गंभीर नहीं हैं। कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
- फौजी राजेन्द्र सैनी
कई बार की शिकायत
कई बार नगर निगम, जल निगम, डीएम और कमिश्नर से शिकायत कर चुके हैं। राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों ने गांव में घटिया पाइप लाइन डलवायी है। जो पानी छोड़ते ही फट जाती है। अधिकारियों की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी।
-रेनू सैनी, पार्षद, वार्ड 38
पाइप लाइन में परेशानी नहीं
जल निगम ने केवल एक ट्यूबवेल लगायी है। हमारी ट्यूबवेल और पाइप लाइन में कोई दिक्कत नहीं है। डूडा एवं राजकीय निर्माण निगम ने जो आठ साल पहले पाइप लाइन डाली थी, वह नहीं चल पा रही है।
-मुन्ना सिंह, परियोजना प्रबंधक जल निगम।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/