फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मामूली बात पर फांसी के फंदे पर झूली आठवीं की छात्रा, खुदकुशी की तीन खौफनाक वारदातें

Mon, 02 Aug 2021 11:00 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

लालकुर्ती क्षेत्र के तोपखान में युवक साहिल ने खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल के लिए रेफर किया गया।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में रविवार देर रात आत्महत्या की तीन सनसनीखेज वारदातें सामने आईं। गंगानगर में घर में हुए मामूली विवाद के बाद जहां आठवीं की छात्रा ने मौत को गले लगा लिया। वहीं लालकुर्ती थानाक्षेत्र में युवक ने केरोसिन उड़ेलकर लगा ली। पल्लवपुरम स्थित अस्पताल में कार्य करने वाली किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। आगे विस्तार से जानें आखिर कैसे मामूली बातों पर मौत को गले लगा रहे हैं लोग। 

विज्ञापन


गंगानगर के खटकाना पुल निवासी आठवीं कक्षा की छात्रा ने रविवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। गृहक्लेश में आत्महत्या करने की चर्चा है।  खटकाना पुल निवासी मोबाइल टावर लगाने वाले युवक की 14 वर्षीय बेटी रविवार रात ऊपरी मंजिल पर कमरे में पहुंची और पंखे पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

कुछ समय बाद परिजन कमरे में पहुंचे तो किशोरी को लटका देखकर उनकी चीख निकल गई। परिजनों ने किशोरी को नीचे उतार लिया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।   पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि जांच की जाएगी। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने केरोसिन उड़ेलकर लगाई आग
लालकुर्ती क्षेत्र के तोपखान में युवक साहिल ने खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल के लिए रेफर किया गया। युवक नशे में बताया जा रहा है। तोपखाना निवासी मुकेश वाल्मीकि का छोटा बेटा साहिल (24) घर में बैठा था। इसी दौरान उसके कमरे से चीखने की आवाज आई।

परिजन कमरे में पहुंचे तो साहिल आग की लपटों से घिरा हुआ था। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे और वार्ड में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह भी अस्पताल पहुंच गए। गंभीर हालत के कारण चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। साहिल ने पुलिस को बताया कि उस पर काफी कर्जा हो गया था। उधर, भाई सागर ने बताया कि साहिल किसी से फोन पर तेज आवाज में बात कर रहा था। संवाद

चोरी पकड़े जाने के तनाव में किशोरी ने कर ली खुदकुशी
पल्लवपुरम स्थित अस्पताल में कार्य करने वाली किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने किशोरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पहले किशोरी ने अस्पताल से रुपये चोरी कर लिए थे। चोरी पकड़ी जाने के बाद से वह परेशान थी। अस्पताल प्रबंधन ने अभिभावकों को बुलाकर लाने के लिए कहा था।
 
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने शनिवार देर रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे पल्लवपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर उपचार के दौरान अस्पतालकर्मियों ने किशोरी के बयान की वीडियो भी बना ली, जिसमें किशोरी ने खुद ही जहरीला पदार्थ खाने की बात स्वीकार की है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। अस्पतालकर्मियों ने किशोरी के बयान की वीडियो पुलिस को दी। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया और अपने गांव में शव लेकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें