नौचंदी थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्रीनगर सेक्टर तीन निवासी पिता विनय चौहान ने बताया कि उनका बेटा अनंत पिछले तीन दिनों से लगातार पतंग उड़ा रहा था। वसंत पंचमी के दिन बारिश के बावजूद भी वह पतंग उड़ाने के लिए छत पर चला गया था। सोमवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी पर भी सुबह से ही अपने दोस्तों के साथ पतंग उड़ाने में व्यस्त था। लगातार तीन दिनों तक पतंग उड़ाने से नाराज होकर, उसकी मां ने सुबह लगभग 11 बजे अनंत को उसके दोस्तों के सामने डांट दिया। इस बात से क्षुब्ध होकर, अनंत ने अपने कमरे में जाकर दुपट्टे से फंदा बनाया और पंखे से लटक गया।
परिजनों ने कमरे में अनंत को लटका देखा तो उसे तुरंत लोकप्रिय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि अनंत के पिता एक चालक हैं और घर में उसकी मां और बहन ही हैं।
ये भी देखें...
Meerut: बंद फाटक पार कर रही महिला ट्रेन से कटी, भीड़ में मौजूद पति बोला- अरे ये तो मेरी पत्नी है...; समेटा शव