राजेश्वरी की मौत की सूचना पर मोहल्ले में एकत्र हुए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से बुलंदशहर के डबी गांव निवासी राजेश कुमार पत्नी राजेश्वरी, बेटे दिवाकर और विवेक के साथ पूठा रोड पर रहते हैं। सोमवार सुबह छह बजे राजेश्वरी पास के शिव मंदिर में पूजा करने गई थी। वापस आते समय रेलवे फाटक लगा था। राजेश्वरी फाटक के नीचे से निकलकर रेलवे ट्रैक क्रॉस करने लगी, इसी दौरान दिल्ली से ऋषिकेश जा रही योगा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। राजेश्वरी की मौक़े पर ही मौत हो गई।
ट्रेन की चपेट में आने के बाद महिला का क्षत-विक्षत शव कई मीटर दूर तक ट्रैक पर फैल गया। रेलवे फाटक पर हादसे की जानकारी पर लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ में मौजूद पति राजेश ने कपड़ों से पहचान की। रेलवे फाटक के गेटमैन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने रेलवे ट्रैक से शव एकत्र कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति राजेश ने बताया कि राजेश्वरी रोजाना सुबह मंदिर में पूजा करने के लिए जाती थी। परिवार में बड़ा बेटा दिवाकर और छोटा बेटा विवेक है।