फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पतंगबाजी को लेकर संघर्ष, एक युवक की मौत से मचा कोहराम, गांव में तनाव

Fri, 27 Jan 2023 02:49 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : पतंगबाजी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान एक युवक की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा है और गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद गांव में तनाव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में सरधना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में पतंगबाजी को लेकर विवाद हो गया। वहीं देखते ही देखते दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान एक युवक की मौत हो गई। इससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई है।

विज्ञापन


उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया कि गुरुवार को पतंग उड़ाने को लेकर बच्चों में विवाद हो गया था। इसके बाद यह विवाद बड़ों के बीच संघर्ष में बदल गया। वहीं इस दौरान एक युवक को सड़क में पटक कर मर दिया। जिससे उसकी की मौत हो गई। संघर्ष में कई लोग घायल भी हुए हैं।

युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम
मृतक का नाम विशाल पुत्र प्रमोद है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बिजनौर में पलटी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार, लहूलुहान हालत में मिली लाश

युवक की मौत से गांव में तनाव
युवक की मौत के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: पुलिस चौकी के पास कत्ल: बचाने के लिए चिल्लाती रही महिला, दनादन चाकू से वार करते रहे बदमाश

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें