स्टेशन पर लगाईं दो बड़ी स्क्रीन
मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में पीएम मोदी का वर्चुअल कार्यक्रम सुनने के लिए दो बड़ी स्क्रीन लगाई गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सहकारिता मंत्री बीएन वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत बाजपेयी, विधायक अमित अग्रवाल आदि जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।
कंकरखेड़ा अंडरपास का भी किया शिलान्यास
पीएम मोदी कार्यक्रम के दौरान मेरठ कंकरखेड़ा रेलवे फाटक पर अंडरपास का भी शिलान्यास किया। यहां अंडरपास बनने के बाद रेलवे फाटक को बंद किया जाएगा। मेरठ-करनाल हाईवे पर रेलवे ओवरब्रिज पहले ही बन चुका है।
यह भी पढ़ें: Amar Ujala Samvad Live: मो. आसिफ बोले- अभी बहुत कुछ करना है देश के लिए, यहां तक आने की यात्रा भी बहुत दर्दनाक
गुजरती हैं 73 ट्रेनें, 18 हजार यात्री करते हैं सफर
सिटी स्टेशन से अप की 36 और डाउन की 37 ट्रेनों समेत 73 ट्रेन रोजाना गुजरती हैं। मेरठ से प्रतिदिन 16 हजार से 18 हजार तक यात्री ट्रेनों में यात्रा करते हैं। दिल्ली-मेरठ-सहारनपुर रेल खंड पर स्थित मेरठ सिटी जंक्शन से हापुड़-खुर्जा रेल मार्ग भी जुड़ता है।
क्रांतिधरा की थीम पर होगा स्टेशन
नए स्टेशन को 1857 की क्रांति धरा के अनुरूप बनाया जाएगा। स्टेशन परिसर में जनपद के शहीद क्रांतिकारियों की तस्वीर लगी होगी। जिले के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक स्थलों की झांकियां भी स्टेशन पर प्रदर्शित की जाएंगी। महाभारत काल की तमाम स्मृतियां भी यहां देखने को मिलेंगी।
कार्यक्रम में मौजूद नेता व जनप्रतिनिधि
- फोटो : Amar Ujala
होटल और कॉन्कॉर्स भी बनाए जाएंगे
चारमंजिलें स्टेशन में तीसरी और चौथी मंजिल पर होटल बनाएं जाएंगे। फुटओवर ब्रिज की जगह कॉन्कोर्स बनेगा। एस्केलेटर लगेंगे। कॉन्कोर्स से न सिर्फ यात्री प्लेटफार्म पर आवागमन कर सकेंगे, बल्कि खानपान व जरूरी सामान भी खरीद सकेंगे। स्वचालित सीढ़ियों से कॉन्कोर्स पर आना-जाना सुगम होगा।
साधारण व वातानुकूलित वेटिंग रूम उच्चीकृत होंगे। सबसे नीचे रेलवे लाइन होंगी। प्लेटफार्मो को भी बड़ा किया जाएगा। टिकट विंडो के पास लॉज बनेगा, जहां यात्री बैठ सकेंगे। सरकुलेटिंग भी सुंदरीकरण बनेगा। व्यवस्था ऐसी होगी कि वाहन से उतरकर यात्री सीधे स्टेशन पर प्रवेश करें।