फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: चिन्मयानंद बापू ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, बोले- इतने ही प्रभावित हैं तो अपना लें मुस्लिम धर्म

Sat, 25 Oct 2025 02:25 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

अंतरराष्ट्रीय कथावाचक चिन्मयानंद बापू मेरठ के भैंसाली मैदान में शनिवार से शुरू हो रही सात दिवसीय कथा के लिए आए हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर खास तौर से हमला बोला और अखिलेश यादव पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
मेरठ पहुंचे चिन्मयानंद बापू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय कथावाचक और विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के संस्थापक चिन्मयानंद बापू ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव इस्लाम से इतने प्रभावित हैं तो वह मुस्लिम धर्म अपना लें। इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं है। चिन्मयानंद बापू ने अखिलेश पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अपने धर्म का अपमान करके सत्ता हासिल करने का कोई लाभ नहीं है। यह केवल निजी स्वार्थ के लिए किया जाता है। शनिवार को वेस्ट एंड रोड स्थित श्री अन्नपूर्णा मंदिर में आयोजित पत्रकार वार्ता में चिन्मयानंद बापू ने ये बातें कहीं। 
विज्ञापन

सदर भैंसाली मैदान में शनिवार से शुरू होने वाली उनकी 595वीं श्रीमद्भागवत कथा के अवसर पर यह पत्रकार वार्ता आयोजित की गई थी। बापू ने कहा कि जो लोग निजी स्वार्थ के लिए फिजूल बयानबाजी करते हैं, उनका कोई अस्तित्व नहीं होता। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके अंदर आसुरी प्रवृत्ति आ गई है और वह मनुष्य कहलाने लायक नहीं हैं।
 

कथा का उद्देश्य वैचारिक क्रांति और शांति 
चिन्मयानंद बापू ने कहा कि मेरठ की क्रांतिधरा पर कथा करना गौरव की बात है। कथा का उद्देश्य वैचारिक क्रांति लाना और व्यक्तिगत शांति प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि धन कितना भी हो, सुख का मार्ग केवल आध्यात्म से होकर गुजरता है। प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
 
विज्ञापन

युवाओं के लिए विशेष सत्र 
चिन्मयानंद बापू ने बताया कि 27 अक्तूबर को सुबह 10 से 12 बजे तक सदर भैंसाली मैदान में युवा संवाद का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें युवाओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनके सवालों का आध्यात्म के आधार पर जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवाओं के मन में कई सवाल रहते हैं, जिनके कारण वे गुमराह हो सकते हैं। ऐसे में उनकी बात सुनना और समाधान करना जरूरी है। बापू ने जोर देकर कहा कि युवा ही धर्म की धरोहर को आगे बढ़ाएंगे। पत्रकार वार्ता में हर्ष गोयल, ज्ञानेंद्र अग्रवाल, डॉ. रामकुमार गुप्ता, विक्रमजीत शास्त्री, अनिल मित्तल, आलोक सिसौदिया, अमन गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी देखें...
Meerut: सेंट्रल मार्केट में अवैध निर्माण पर चली जेसीबी, दुकानें टूटते देख बिलख पड़े व्यापारी, भारी फोर्स तैनात    



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें