फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नंगला जंगल में मिला बच्चे का कंकाल, परिजनों ने जताई आशंका-DNA टेस्ट से होगा सच साफ

Sat, 01 Nov 2025 12:10 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सरधना के नंगला रोड स्थित जंगल में बच्चे का कंकाल मिलने से क्षेत्र में चिंता और बेचैनी फैल गई। परिजनों ने इसे लापता 11 वर्षीय रिहान का होने की आशंका जताई है। पुलिस अवशेष की पहचान के लिए डीएनए जांच कराएगी।

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के नंगला रोड स्थित जंगल में शुक्रवार को एक बच्चे का कंकाल मिला है। अवशेष मिलने की जानकारी के बाद स्थानीय लोग और रिहान के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आशंका जताई है कि यह कंकाल करीब सात महीने पहले लापता हुए 11 वर्षीय रिहान का हो सकता है। पुलिस ने अवशेष को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और डीएनए जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अप्रैल में सरधना कस्बे के नवाबगढ़ी निवासी रिहान लापता हुआ था। मामले में मई महीने में इसी क्षेत्र के 15 वर्षीय उवेश की तांत्रिक क्रिया के लिए हत्या का खुलासा हुआ था। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक असद को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने पूछताछ में रिहान की भी हत्या कर शव को जमीन में दबाने की बात कबूल की थी, लेकिन उस समय रिहान का शव नहीं मिल सका था।

यह भी पढ़ें: टीस दे रहीं ध्वस्तीकरण की यादें: चैन छीन रहा मलबा, नेताओं पर बरसीं महिलाएं, पूछा-दुकानें टूटीं तब कहां थे?

विज्ञापन
विज्ञापन

अब जहां पहले रिहान की पैंट बरामद हुई थी, उसी स्थान के करीब कंकाल मिलने से परिजनों का संदेह और गहरा गया है। मौके से पुलिस को एक कपड़ा भी मिला है, जो आरोपित असद की पॉवरलूम फैक्ट्री से जुड़ा बताया जा रहा है।

तांत्रिक क्रिया का पृष्ठभूमि मामला
असद के परिवार का संबंध मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली कस्बे से है। बताया गया कि उसके पिता इकरामुद्दीन तांत्रिक क्रिया किया करते थे, लेकिन सिद्धि न मिलने पर असद ने यह प्रक्रिया आगे बढ़ाई। पुलिस जांच में सामने आया था कि वह इकलौते बच्चों को निशाना बनाकर तांत्रिक सिद्धि प्राप्त करने की कोशिश कर रहा था। इस मामले में असद फिलहाल जेल में है।

पुलिस का बयान
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने कहा-'अवशेष बच्चे का प्रतीत हो रहा है, लेकिन यह किसका है, इसकी पुष्टि डीएनए रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें