फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Crime: सरधना में दो बच्चों का कातिल तांत्रिक पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

Sun, 13 Jul 2025 11:38 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना में दो मासूमों की हत्या के आरोपी तांत्रिक असद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान वह पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश कर रहा था, जिसमें जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी है।
विज्ञापन
आरोपी को लेकर जाती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के थाना सरधना पुलिस ने शनिवार को हत्या के आरोपी तांत्रिक असद को मुकदमे से जुड़ी अहम बरामदगी के लिए ले जाते समय मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अभिरक्षा से भागने की कोशिश करते हुए आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में वह दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी असद पुत्र इकरामुद्दीन निवासी गांव नवाबगढ़ी रिहान और उवैश नामक दो मासूम बच्चों की हत्या के मामले में आरोपी था। शनिवार को उसे पुलिस ने संबंधित बरामदगी के लिए जंगल में ले जाकर पूछताछ की।

यह भी पढ़ें: Meerut: पुलिस की लापरवाही से बुझे दो घरों के इकलौते चिराग, तंत्रिक क्रिया के नाम पर की नृशंस हत्या 

विज्ञापन
विज्ञापन

बरामदगी के बहाने फायरिंग, फिर मुठभेड़
थाना प्रभारी सरधना मय पुलिस टीम जब आरोपी को नगला आर्डर के जंगल में लेकर पहुंचे, तो उसकी निशानदेही पर एक नीली पैंट (जो मृतक रिहान की बताई जा रही है) और हत्या में प्रयुक्त रस्सी एक कीकर के पेड़ के नीचे से बरामद की गई।

इसके बाद जब पुलिस अन्य सबूत जुटाने के लिए करीब 200 मीटर और आगे बढ़ी, तो असद ने झाड़ियों में छिपाकर रखा हुआ अवैध तमंचा निकालकर पुलिस पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों के घुटनों के नीचे गोली लगी।

घायल असद को तत्काल सीएचसी भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस दौरान आरोपी से एक तमंचा, एक खोखा, एक रस्सी आलाकत्ल, एक और रस्सी एवं मृतक रिहान की मिट्टी में सनी नीली पैंट। इन दोनों ही मामलों में वह मासूम रिहान (11) और उवैश (14) की हत्या में नामजद है। दोनों बच्चों की हत्या तंत्र क्रिया के लिए की गई थी, जो आरोपी ने स्वीकार भी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें