अब इस मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की ओर से भी मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें जयवीर सिंह पुत्र तेग सिंह मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 12 नवंबर की शाम को अपने परिवार वालों के साथ घर के गेट पर दिवाली के दीये जला रहे थे।
तभी गांव के प्रतिपक्ष ब्लाक प्रमुख पार्टी के साथ एक ग्रुप आया जिसमे कई लोग उसके ऊपर पटाखे जलाकर गिराने लगे जब उसने विरोध किया तो उक्त लोग उसके बच्चे व परिवार वालों के साथ मारपीट करने लगे वे गाली गलौज करने लगे। इसके साथ ही ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल पर लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया।
इस मामले में जयवीर ने गांव के दूसरे पक्ष के ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल पुत्र जितेन्द्र, प्रशान्त पुत्र सतेन्द्र, उज्जवल पुत्र सतेन्द्र, मुकुल पुत्र देवेन्द्र, निखिल पुत्र वेदपाल, जोनी, पुत्र वेदपाल प्रभात पुत्र रिशीपाल व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल गांव में दोनों पक्षों में हुए विवाद को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस मामले में सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज किया जा चुके हैं। जिसके बाद अब आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।