फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: थाने में भाकियू का धरना, गद्दे डालकर बैठे, खड़े किए ट्रैक्टर, पुलिस स्टेशन पर भारी फोर्स तैनात, सीओ भी

Thu, 01 Feb 2024 01:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के भाई सुरेन्द्र टिकैत के बेटे की बाइक न छोड़ने को लेकर बुधवार शाम भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने पर धरना-प्रदर्शन किया। मामले में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सहित 40 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
थाने में भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में गंगानगर थाना पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सहित 40 कार्यकर्ताओं के खिलाफ थाना प्रभारी के द्वारा मुकदमा दर्ज कराया है। भाकियू कार्यकर्ता सीज बाइक न छोड़ने पर बुधवार शाम गंगानगर थाना परिसर में धरने पर बैठ गए थे।

विज्ञापन


बताया गया कि गंगानगर थाने पर कई थानों की पुलिस फोर्स और रिजर्व पुलिस मौजूद है। थाने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी देने का एलान किया है। जिससे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ के आने की उम्मीद जताई जा रही है। थाने का मुख्य गेट बंद कर दिया गया है। सीओ सदर देहात भी मौके पर मौजूद हैं।

गंगानगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें कहा गया है कि भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी, हर्ष चहल, अमित कुंडू सहित आधा दर्जन कार्यकर्ता बुधवार शाम सीज बाइक को छुड़वाने के लिए थाने आए।

विज्ञापन

थाने में भाकियू कार्यकर्ताीओं ने खड़े किए थे ट्रैक्टर - फोटो : Amar Ujala
बताया गया कि जब बाइक छोड़ने से मना कर दिया तो भाकियू कार्यकर्ता थाना परिसर में धरने बैठ गए। उन्होंने अपने करीब तीन दर्जन कार्यकर्ता ट्रैक्टर ट्राॅली के साथ थाना परिसर में बुला लिए। सभी लोग थाना प्रभारी कार्यालय व हवालात के बाहर धरने पर बैठ गए। वहीं, उन्होंने ट्रैक्टर मुख्य गेट पर लगा दिए, जिससे आवाजाही भी रुक गई। देर रात तक वह धरने पर बैठे रहे जिससे सरकारी कार्य बाधित हुए।

 

भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala
इन धाराओं में हुआ मुकदमा
इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह द्वारा भाकियू मेरठ जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, हर्ष चहल, अमित, नरेश मवाना सहित 35 अज्ञात भाकियू कार्यकर्ताओ के खिलाफ धारा 147/ 332/341 में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

 
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala
ये था पूरा मामला 
बीती 20 जनवरी की रात 9:30 बजे डिवाइडर रोड आईआईएमटी चौराहे पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान छात्र विपुल की स्प्लेंडर बाइक को रोक लिया। किसी तरह के कागज न होने पर पुलिस ने बाइक का 27000 रुपए का चालान किया और सीज कर दी थी। इसे लेकर बुधवार को भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता गंगानगर थाने पहुंचे और बाइक छोड़ने की बात कही थी लेकिन पुलिस ने बाइक सीज होना बताया।

इसके बाद भारतीय किसान यूनियन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गंगानगर थाना परिसर में धरना दे दिया था। वह इंस्पेक्टर के कार्यालय में गद्दे बिछाकर लेट गए और हुक्का पीने लगे। वहीं, मुख्य गेट पर ट्रैक्टर खड़े कर रागिनी बजानी शुरू कर दी थीं। सीओ सदर देहात के काफी समझाने के बाद कार्यकर्ता माने और बिना किसी रकम दिए बाइक को थाने से ले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें