थाने में भाकियू कार्यकर्ताीओं ने खड़े किए थे ट्रैक्टर
- फोटो : Amar Ujala
बताया गया कि जब बाइक छोड़ने से मना कर दिया तो भाकियू कार्यकर्ता थाना परिसर में धरने बैठ गए। उन्होंने अपने करीब तीन दर्जन कार्यकर्ता ट्रैक्टर ट्राॅली के साथ थाना परिसर में बुला लिए। सभी लोग थाना प्रभारी कार्यालय व हवालात के बाहर धरने पर बैठ गए। वहीं, उन्होंने ट्रैक्टर मुख्य गेट पर लगा दिए, जिससे आवाजाही भी रुक गई। देर रात तक वह धरने पर बैठे रहे जिससे सरकारी कार्य बाधित हुए।
ये था पूरा मामला
बीती 20 जनवरी की रात 9:30 बजे डिवाइडर रोड आईआईएमटी चौराहे पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान छात्र विपुल की स्प्लेंडर बाइक को रोक लिया। किसी तरह के कागज न होने पर पुलिस ने बाइक का 27000 रुपए का चालान किया और सीज कर दी थी। इसे लेकर बुधवार को भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता गंगानगर थाने पहुंचे और बाइक छोड़ने की बात कही थी लेकिन पुलिस ने बाइक सीज होना बताया।
इसके बाद भारतीय किसान यूनियन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गंगानगर थाना परिसर में धरना दे दिया था। वह इंस्पेक्टर के कार्यालय में गद्दे बिछाकर लेट गए और हुक्का पीने लगे। वहीं, मुख्य गेट पर ट्रैक्टर खड़े कर रागिनी बजानी शुरू कर दी थीं। सीओ सदर देहात के काफी समझाने के बाद कार्यकर्ता माने और बिना किसी रकम दिए बाइक को थाने से ले गए।