फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में गुस्साए व्यापरी ने चस्पा किए बैनर ‘उत्पीड़न बंद न हुआ तो छोड़ दूंगा कस्बा’ 

Mon, 23 Sep 2019 04:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
व्यापरी ने चस्पा किए बैनर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में बहसूमा कस्बा निवासी व्यापारी ने नगर पंचायत चेयरमैन, सभासदों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने इसके विरोध में कस्बा छोड़कर जाने की चेतावनी देते हुए बैनर लगा दिए हैं। चेयरमैन और सभासदों ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

विज्ञापन


मंगल बाजार निवासी व्यापारी मुरलीधर सिंघल (मानू) का आरोप है कि नगर पंचायत चेयरमैन एवं सभासद उनसे चुनावी रंजिश रखते हैं। उन्हें परेशान करने के उद्देश्य से हाइटगेज लगाकर उसके मकान का रास्ता वाहनों के लिए रोक दिया है। रात में हाइटगेज खुलने पर पांच टन से अधिक माल लाने पर पांच रुपये किलो की दर से जुर्माना लगा दिया है। मकान की जल निकासी भी बंद कर दी। हाउस टैक्स की रसीद भी नहीं काटी है। 

विज्ञापन

व्यापारी का आरोप है कि उनके खिलाफ बदले की भावना से कार्य किया जा रहा है। मकान के रास्ते के सामने हैंडपंप लगवाया जा रहा है, जबकि 10 मीटर की परिधि में दो हैंडपंप लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि दो सभासद और एक सभासद पति हाइटगेज हटवाने की एवज में 50 हजार रुपये मांग रहे हैं। वह परेशान होकर कस्बा छोड़ने को मजबूर हैं। 

चेयरमैन विनोद कुमार का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं। उनकी किसी से चुनावी रंजिश नहीं है। सभी कार्य नियमानुसार कराए गए हैं। पहले भी हैंडपंप बीच में लगा हुआ था। उसे स्थानीय लोगों की मांग दूसरे स्थान पर लगाया है। इससे किसी का रास्ता अवरुद्ध नहीं हुआ है। इस संबंध में सभी आवश्यक कागजात एसडीएम को सौंप दिए हैं। 

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह का कहना है कि जहां नल लगाया जा रहा है, वहां नगर पंचायत के रिकार्ड में रास्ता नहीं है। हालांकि कोई अनहोनी न हो, इसलिए दोनों पक्षों से वार्ता कर मामले को सुलझाया जाएगा। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि इस मामले में ईओ को जांच सौंप रखी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें