फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हापुड़ अड्डे पर छोले-भटूरे की मशहूर दुकान पर चला बुलडोजर, आधी जमींदोज; भाजपाइयों का विरोध बेअसर

Thu, 23 Jul 2026 10:33 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

हापुड़ अड्डे पर जगन छोले भटूरे वालों की मशहूर एवं पुरानी दुकान है। ये दुकान चौड़ीकरण की जद में आ रही है। इसका मामला कोर्ट में चलना भी बताया गया। पीडब्ल्यूडी ने बृहस्पतिवार को इस दुकान के आधे हिस्से को गिरा दिया। 
विज्ञापन
1 of 6
हापुड़ अड्डा चौराहे पर चलता बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला
हापुड़ अड्डा चौराहे पर पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह कार्रवाई सड़क चौड़ीकरण के कार्य को गति देने के लिए की गई। पुलिस-प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की संयुक्त टीम ने जगन छोले-भटूरे की दुकान, होटल, दुकान व सब्जी-फलों के ठेलों पर बुलडोजर चलाया। भाजपा नेता और व्यापारियों ने इस कार्रवाई का विरोध किया, बावजूद प्रशासन का अभियान जारी रहा।

विज्ञापन

2 of 6
बुलडोजर से गिराया निर्माण। - फोटो : अमर उजाला
सिटी मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी, कोतवाली, नौचंदी और सिविल लाइन थाने की मौजूदगी में सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

3 of 6
हापुड़ अड्डा चौराहे पर कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
इस कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया। अभियान के तहत जगन छोले-भटूरे दुकान पर भी बुलडोजर चला। प्रशासन ने दुकान के आधे हिस्से को अवैध बताया। दुकान मालिक ने कोर्ट से स्टे आदेश होने का हवाला भी दिया। कहा कि बिना सूचना के बुलडोजर चलाया गया है। 

4 of 6
अन्य दुकानों पर भी चला बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए पहले ही बताया गया था। हापुड़ मार्ग का चौड़ीकरण कार्य महत्वपूर्ण है। अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई इसी दिशा में एक कदम है। जिन लोगों के अतिक्रमण हटाए गए हैं, उन्हें वैकल्पिक स्थान तलाशना होगा। अन्यथा उन्हें नियमानुसार कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस और अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों का कहना था कि उन्हें पर्याप्त समय नहीं मिला। अचानक बुलडोजर चलाकर दुकानें तोड़ दी गईं। इस कार्रवाई से उनके कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। भाजपा नेताओं ने भी व्यापारियों का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
निर्माण किया जमींदोज। - फोटो : अमर उजाला
सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि पीडब्ल्यूडी द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखें...
Meerut: केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल पहुंचे गोवंश अनुसंधान संस्थान, बताया पशुपालन से कमाई का तरीका

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें