फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप से डसवाकर पति को मार डाला: करैत की तस्करी करने वाला मिला, पत्नी ने प्रेमी संग अपनाया था बेहद शातिर तरीका

Thu, 23 Jul 2026 09:58 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के हस्तिनापुर में हुए अतुल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी की तरफ बढ़ रही है। जांच की कड़ी में पुलिस जहरीले कॉमन करैत सांप तस्कर तक पहुंच गई है। इसके अलावा नशीली दवाइयों की आपूर्ति करने वाले मुख्य तस्करों के बेहद करीब पहुंच चुकी है। लेकिन इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
1 of 14
Meerut Snake Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के हस्तिनापुर में हुए चर्चित अतुल हत्याकांड में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, परत-दर-परत चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक जहरीला कॉमन करैत सांप और नशीली दवाइयां तस्करी के गिरोह तक पहुंच चुकी हैं, पर इसका खुलासा नहीं कर रही। हालांकि जांच तेजी से चल रही है। हत्यारोपी पत्नी दामिनी उसके प्रेमी तुषार समेत चार आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है।

अतुल हत्याकांड में शुरुआती जांच में जहां यह मामला आपसी रंजिश या सामान्य हत्या का लग रहा था, वहीं अब इसमें वन्यजीव तस्करी और सुनियोजित साजिश का एक बड़ा एंगल सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच के छठे दिन पुलिस अतुल की हत्या में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए जहरीले कॉमन करैत सांप और नशीली दवाइयों की आपूर्ति करने वाले मुख्य तस्करों के बेहद करीब पहुंच चुकी है। परंतु इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

2 of 14
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस इस मामले में अब तक कई अहम कड़ियां जोड़ने में सफल रही है लेकिन अभी कई राज पर्दाफाश होने बाकी हैं। हत्यारोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया था। 
विज्ञापन

3 of 14
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुरुआती पड़ताल में यह बात सामने आई थी कि अतुल को पहले किसी नशीले पदार्थ का ओवरडोज दिया गया और उसके बाद सुनियोजित तरीके से उसे जहरीले सांप से कटवाया गया, जिससे मौत को एक प्राकृतिक हादसा या सर्पदंश का रूप दिया जा सके।

4 of 14
आरोपी पत्नी दामिनी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस खुलासे के बाद वन्यजीव संरक्षण विभाग अभी सक्रिय नजर नहीं आ रहा है जबकि स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें सक्रिय हो गई हैं। पुलिस उन सपेरों और तस्करों की कुंडली खंगाल रही है जो प्रतिबंधित और खतरनाक प्रजाति के जहरीले सांपों की अवैध खरीद-फरोख्त में लिप्त हैं। 
विज्ञापन

5 of 14
अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा, उन मेडिकल स्टोर्स और सप्लायरों की भी पहचान की जा रही है जिनसे हत्या में इस्तेमाल की गई प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और इंजेक्शन बेचे जा रहे हैं। अतुल के परिजनों का आरोप है कि इस खौफनाक वारदात में एक से अधिक लोग शामिल हैं, जिन्होंने गहरी साजिश के तहत अतुल को रास्ते से हटाया है।
विज्ञापन

6 of 14
आरोपी पत्नी दामिनी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि सर्विलांस टीम, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और मुखबिर तंत्र की मदद से सबूत जुटाए जा रहे हैं। सांप और नशीली दवाओं के तस्करों की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

7 of 14
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है पूरा मामला
यूपी के मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना इलाके के जे ब्लॉक कॉलोनी में पत्नी दामिनी ने प्रेमी बस चालक तुषार के साथ मिलकर स्कूल संचालक अपने पति अतुल कुमार पंवार (32) की हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले अतुल को दूध में नींद की गोलियां खिलाई और फिर सोते समय सांप से डसवाकर उनकी जान ले ली। दामिनी, प्रेमी तुषार, दो अन्य आरोपी सोनू और उदय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

8 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या को अंजाम देने के लिए तुषार ने अपने दोस्तों की मदद ली। दोनों आरोपी हस्तिनापुर निवासी हैं। मृतक अतुल कुमार मूल रूप से बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव भंडोरा के रहने वाले थे। जबकी उनकी पत्नी दामिनी भड़ाना जे ब्लॉक की ही रहने वाली थी। दोनों का 2019 में प्रेम विवाह हुआ था। पिछले चार माह से दोनों छह वर्षीय बेटे मानिक के साथ जे ब्लॉक कॉलोनी में ही किराये के मकान में रहते थे।

9 of 14
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन महीने पहले दोनों ने कस्बे में कृष्णा किड्स प्ले स्कूल शुरू किया था। शुक्रवार सुबह अतुल अपने कमरे में मृत मिले। पत्नी दामिनी ने लोगों को बताया कि अतुल को सांप ने डस लिया है। अतुल के बिस्तर पर एक सांप भी मिला, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने मार डाला।

10 of 14
आरोपी तुषार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अतुल के हाथ और पैर पर सांप के डसने के निशान भी थे। शुरुआत में मामला सामान्य सर्पदंश जैसा प्रतीत हुआ। पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मृतक के पिता अजब सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बहू दामिनी ने ही उनके बेटे की हत्या की है। 

11 of 14
आरोपी पत्नी दामिनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सांप को वहीं छोड़ दिया
एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया है कि परिजनों के आरोपों पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अतुल के स्कूल में तीन माह से ही बस चालक के तौर पर कोहला, मवाना निवासी तुषार काम करता था। अतुल की पत्नी दामिनी का तुषार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

 

12 of 14
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी के चलते अतुल को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर उनकी हत्या की साजिश रची। दोनों की मंशा अतुल के बीमे के 20 लाख रुपये हड़पने की भी थी। इसमें से पांच लाख रुपये दोस्तों को देने थे।

13 of 14
पत्नी दामिनी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साजिश के तहत सबसे पहले तुषार ने बाजार से नींद की गोलियां खरीदी और दामिनी को दीं। दामिनी ने यह गोलियां खाने में मिलाकर अतुल को खिला दी। रात करीब दो बजे जब अतुल गहरी नींद में सो गए तब तुषार ने उदय को वहां बुलाया और सांप से अतुल के हाथ-पैर पर डसवा दिया।
विज्ञापन

14 of 14
अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद सांप को जानबूझकर बिस्तर पर ही छोड़ दिया गया, ताकि यह प्राकृतिक सर्पदंश जैसा प्रतीत हो। तुषार और उदय रात में ही वहां से चले गए। सुबह होने पर दामिनी ने इसे हादसा बताते हुए पूरा नाटक रचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें