अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
भीड़ के तेवर देख नरम पड़े अफसर
बुधवार को किला परीक्षितगढ़ रोड पर बन रही दारा सिंह प्रजापति की निर्माणाधीन कॉलोनी पर मेडा जोनल अधिकारी अर्पित यादव, अवर अभियंता मनोज सिसोदिया, अरुण शर्मा सहित अधिकारी कॉलोनी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने के लिए पहुंचे थे। वीडियो वायरल होने के बाद उग्र भीड़ को देखते हुए टीम बैकफुट पर आ गई।
बंद कमरे में घंटों चली वार्ता
प्रजापति समाज की उग्र भीड़ को देखने के बाद सीओ सदर देहात देवेश कुमार, सीओ अश्वनी शर्मा, सीओ रूपाली राय चौधरी व एसडीएम सदर देहात के साथ अफसरों की टीम बसपा नेता व उनके कुछ समर्थकों के साथ कमरे में पहुंचे और घंटों तक बंद कमरे में वार्तालाप चलती रही लेकिन नतीजा शून्य रहा। वहीं गुरुवार को मेडा की टीम ने एक बार फिर से पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करा दिया। इस दौरान कई घंटे तक बुलडोजर गरजा।
यह भी पढ़ें: घूस लेने का मामला: 20 लाख रिश्वत मांगने वाले IPS अनिरुद्ध सिंह हटाए गए, कमलेश बहादुर नए एसपी देहात
जिसे पैसे दिए, उसका नाम बताएं कार्रवाई होगी
बुधवार को अवैध कॉलोनी के ध्वस्तीकरण के लिए गई टीम का विरोध किया गया, जिस पर दारा सिंह समेत सौ अन्य के खिलाफ एफआईआर कराई गई है। मेडा अफसरों पर पैसे लेकर काम करवाने का आरोप लगाया जा रहा है। जिसे पैसे दिए, उसका नाम बताएं। कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी सूरत में अवैध कॉलोनियों को पनपने नहीं देंगे। लगातार कार्रवाई की जाएगी।
- अभिषेक पांडेय, उपाध्यक्ष मेडा