फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मेडा ने ध्वस्त कराई बसपा नेता की अवैध कॉलोनी, कई घंटे गरजा बुलडोजर, विरोध करने पर सौ लोगों पर रिपोर्ट

Thu, 06 Apr 2023 12:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में किला परीक्षित गढ़ रोड पर गुरुवार को  मेरठ विकास प्राधिकारण (मेडा) की बड़ी कार्रवाई हुई। यहां बसपा नेता द्वारा बनाई गई अवैध कॉलोनी पर मेडा की टीम ने बुलडोजर चलवाकर नष्ट करा दिया। 
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी ध्वस्त कराते मेडा अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में किला परीक्षित गढ़ रोड पर गुरुवार को आखिरकार मेरठ विकास प्राधिकाण का बुलडोजर चल ही गया। बुधवार को बसपा नेता दारा सिंह प्रजापति द्वारा विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के ध्वस्तीकरण के विरोध के चलते टीम को बिना कार्रवाई के लौटना पड़ा था। इसके बाद आज सुबह ही टीम पुलिस फोर्स के साथ बुलडोजर व जेसीबी लेकर मौके पर पहुंच गई और अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करा दिया। 
विज्ञापन

 
बता दें कि बुधवार को ध्वस्तीकरण की जानकारी मिलते ही बसपा नेता ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कार्रवाई के विरोध में समाज के लोगों से जुटने की अपील की थी। टीम बुधवार को मौके पर पहुंची तो भारी संख्या में कॉलोनी के गेट पर लोग जमा हुए। देर शाम मेडा के अवर अभियंता मनोज सिसौदिया की ओर से दारा सिंह प्रजापति समेत सौ लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर एफआईआर दर्ज करा दी गई है। 

यह भी पढ़ें: Bijnor: दिनदहाड़े खौफनाक हत्या से दहला नगीना, नामी व्यापारी को दी दर्दनाक मौत, शव देखकर कांप गई लोगों की रूह
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
भीड़ के तेवर देख नरम पड़े अफसर
बुधवार को किला परीक्षितगढ़ रोड पर बन रही दारा सिंह प्रजापति की निर्माणाधीन कॉलोनी पर मेडा जोनल अधिकारी अर्पित यादव, अवर अभियंता मनोज सिसोदिया, अरुण शर्मा सहित अधिकारी कॉलोनी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने के लिए पहुंचे थे। वीडियो वायरल होने के बाद उग्र भीड़ को देखते हुए टीम बैकफुट पर आ गई। 

बंद कमरे में घंटों चली वार्ता
प्रजापति समाज की उग्र भीड़ को देखने के बाद सीओ सदर देहात देवेश कुमार, सीओ अश्वनी शर्मा, सीओ रूपाली राय चौधरी व एसडीएम सदर देहात के साथ अफसरों की टीम बसपा नेता व उनके कुछ समर्थकों के साथ कमरे में पहुंचे और घंटों तक बंद कमरे में वार्तालाप चलती रही लेकिन नतीजा शून्य रहा। वहीं गुरुवार को मेडा की टीम ने एक बार फिर से पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करा दिया। इस दौरान कई घंटे तक बुलडोजर गरजा।

यह भी पढ़ें: घूस लेने का मामला: 20 लाख रिश्वत मांगने वाले IPS अनिरुद्ध सिंह हटाए गए, कमलेश बहादुर नए एसपी देहात

जिसे पैसे दिए, उसका नाम बताएं कार्रवाई होगी
बुधवार को अवैध कॉलोनी के ध्वस्तीकरण के लिए गई टीम का विरोध किया गया, जिस पर दारा सिंह समेत सौ अन्य के खिलाफ एफआईआर कराई गई है। मेडा अफसरों पर पैसे लेकर काम करवाने का आरोप लगाया जा रहा है। जिसे पैसे दिए, उसका नाम बताएं। कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी सूरत में अवैध कॉलोनियों को पनपने नहीं देंगे। लगातार कार्रवाई की जाएगी। - अभिषेक पांडेय, उपाध्यक्ष मेडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें