किशोरी के परिजनों पर पथराव कर दिया। जिसमें किशोरी के पिता और चाचा सिर फटने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक के सिर में 21 और एक के सिर में 19 टांके आए।
पीड़ित पक्ष ने घटना की तहरीर थाने में देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। आरोपियों के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की।
आरोपी पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी देते हुए समझौते का दबाव बना रहे हैं। थाने से आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होती देख पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से मामले की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मामले की जांच ठीक से करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश थाना पुलिस को दिए हैं।