मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में गांव फखरपुर कबट्टा में एक युवती द्वारा गांव के ही युवक से कोर्ट मैरिज करने पर उसके भाई ने प्रेमी को गोली मार दी। गोली प्रेमी के हाथ में लगी है। युवक को गंभीर हालत में केएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वहीं युवक के पिता ने थाने में तहरीर दी है।