फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे दोस्त से सावधान: बहन को ले गया दुबई, जबरन देह व्यापार में धकेला, बांधकर दीं यातनाएं, पढ़िए पूरी आपबीती

Mon, 21 Aug 2023 09:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर पहुंच कर आपबीती सुनाई तो हर कोई हैरान रह गया। पीड़िता ने बताया कि उसके भाई का दोस्त नौकरी का झांसा देकर पहले पंजाब और फिर दुबई ले गया, जहां उसे देह व्यापार में धकेल दिया। विरोध करने पर उसे तरह-तरह की यातनाएं दीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ की एक किशोरी को दुबई ले जाकर देह व्यापार कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने विरोध किया तो उसे बंधक बनाकर यातनाएं दी गईं। वहीं, सोमवार को पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर आपबीती सुनाई और पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


किशोरी को ऐसे ले गया आरोपी
मेरठ जनपद के किठौर की रहने वाली पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर बताया कि उसके भाई का पंजाब निवासी दोस्त उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर पंजाब ले गया। लेकिन वहां ले जाकर देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। इतना ही नहीं आरोपि ने उसके आधार कार्ड और अन्य कागजातों में उम्र बढ़वा कर उसका पासपोर्ट बनवा लिया।

इसके बाद जबरन उसे दुबई ले गया और वहां भी देह व्यापार कराने लगा। पीड़िता ने आरोपी का विरोध किया तो उसने पीड़िता को बंधक बना लिया और तरह-तरह की यातनाएं दीं। वहीं, पीड़िता किसी तरह दुबई से मेरठ पहुंचीं। 

बताया गया कि पीड़िता सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचीं और पुलिस अधिकारी को पूरे मामले की जानकारी दी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ किठौर को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि पंजाब के अमृतसर का रहने वाला आरोपी पंजाब में काम करता है। पीड़िता का भाई भी उसी के साथ काम करता था। इसी दौरान दोनों एक साथ किराए के मकान में रहने लगे। मिलनसार होने के कारण आरोपी का उनके घर पर आना-जाना था। जिसके चलते आरोपी नौकरी दिलाने का झांसा देकर पीड़िता को पहले पंजाब ले गया और फिर किशोरी को अपने घर ले गया। 

यह भी पढ़ें: UP: पत्नी के हाथ-पैर बांध बेड में डाला, ऊपर से रखीं आलू की बोरियां, भूख-प्यास से तड़पती रही रीनू, सामने आया सच
विज्ञापन

वहीं, जब पीड़िता को आरोपी द्वारा सेक्स रैकेट चलाने की जानकारी हुई तो उसने विरोध किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। जांच में पता चला कि आरोपी का पिता देह व्यापार के धंधे में अपने बेटे का साथ देता था। आरोपी ने पीड़िता को अलग-अलग राज्यों पश्चिम बंगाल, पंजाब, उड़ीसा में ले जाकर देह व्यापार कराया।

यह भी पढ़ें: Meerut: फिटकरी की बेटी को अमेरिका में मिलेगी तीन करोड़ की छात्रवृत्ति, परिजनों की खुशी का नहीं कोई ठिकाना

एसएसपी ने मामला संज्ञान में आने पर पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें