फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरी रह गईं तैयारियां: मंडप-खाना सब तैयार, बरात का था इंतजार, ब्यूटी पार्लर से मौसेरे भाई संग दुल्हन फरार

Wed, 16 Apr 2025 11:56 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के दौराला में एक शादी समारोह में मंडप-खाना सब सजा था। दुल्हन तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी, लेकिन पता चला कि वहां से गायब हो गई। दुल्हन के न आने से शादी की सारी तैयारियां धरी रह गईं। पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात आने से पूर्व दुल्हन ब्यूटी पार्लर से लापता हो गई। पड़ताल करने पर पता चला कि वह रिश्ते के मौसेरे भाई के साथ चली गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने दूल्हे और उसके परिजनों को कॉल कर बरात लाने से रोक दिया। शादी की तैयारियां दुल्हन के लापता होने के कारण धरी रह गईं। पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Meerut Weather Today: तीन दिन तक पश्चिम उत्तर प्रदेश में तापमान में होगी बढ़ोतरी, सुबह ठंडी हवा फिर तेज धूप

विज्ञापन

दौराला के एक गांव निवासी ग्रामीण ने अपनी बेटी का रिश्ता रोहटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से तय किया था। सगाई आदि की रस्में हो चुकी थी। सोमवार देर रात युवती की बरात आनी थी। सुबह से ही परिवार के लोग तैयारी में जुटे थे। मंडप सज चुका था। 


 

Bride - फोटो : istock
मंडप से लेकर गांव के बाहर तक सजावट की गई थी। दुल्हन पक्ष के सभी रिश्तेदार आ चुके थे और खाना भी तैयार हो चुका था। सभी बरात आने का इंतजार कर रहे थे। देर शाम को बरात आने से पहले दुल्हन दौराला स्थित एक ब्यूटी पार्लर में तैयार होने के लिए गई थी। बरात दुल्हन के घर आने के लिए तैयार हो चुकी थी। तभी दुल्हन पार्लर से लापता हो गई। 

 

जानकारी करने पर पता चला कि दुल्हन का रिश्ते के मौसेरे भाई भी लापता है। इसके बाद परिवार और रिश्तेदारों में अफरा-तफरी मच गई। वे दुल्हन और युवक की तलाश में जुट गए लेकिन उनका अता-पता नहीं चला। शादी की खुशियां गम में बदल गईं।  


यह भी पढ़ें: भाभी की हत्या: आखिरी बार गली में देवर संग बात करती दिखी थी सरोज, तीन दिन बाद बोरे में मिली लाश

 
विज्ञापन

दुल्हन सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लड़की पक्ष के लोगों ने सजावट उतरवा दी। कैटर्स आदि को भी वापस भेज दिया गया। सीओ दौराला चंद्र प्रकाश का कहना है कि तहरीर मिली है, पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें