फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather Today: किसान जल्द समेट लें गेहूं की फसल, 18 व 19 को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार

Wed, 16 Apr 2025 11:09 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि किसान जल्द ही खेतों में कटी फसल का भंडारण कर लें।
विज्ञापन
Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदीपुरम जिले सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 18 और 19 अप्रैल को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। कृषि वैज्ञानिक खेतों में कटी हुई फसल को जल्द भ्ंडारण गृह में ले जाने की सलाह दे रहे है। अप्रैल माह में अब तक दो-तीन बार मौसम में बदलाव आ चुका है। अभी 11 अप्रैल को ही पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज हवा के साथ बारिश हुई थी।

विज्ञापन


इस कारण तापमान में गिरावट हुई और गर्मी का प्रकोप थोड़ा कम हुआ। अब दोबारा से मौसम में बदलाव की संभावना है। इस सप्ताह हवा व बूंदाबांदी से गेहूं, सरसों और आम की फसल को नुकसान होने की संभावना है। 

यह भी पढ़ेंMeerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 15 अप्रैल को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन


 

विज्ञापन

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि किसान जल्द ही खेतों में कटी फसल का भंडारण कर लें। अभी खेतों में सिंचाई न करें। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहर का एक्यूआई भी बढ़ने लगा है। मंगलवार को एक्यूआई 123 दर्ज किया गया। गंगानगर में 159, जयभीमनगर में 101, पल्लवपुरम में 110, दिल्ली रोड 135, बेगमपुल 129 एक्यूआई रहा।

मेरठ में आज का दिनमान व माैसम
सूर्योदय- 05:53
सूर्यास्त- 06:46 pm
हवा की गति-9.3 प्रतिघंटा
आर्द्रता-30%
बारिश की संभावना -0%
चंद्रोदय-10 बजे 
चंद्रास्त- 8 बजकर 9 मिनट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें