इस दौरान बारात में शामिल लोग नाच गाना व खाना खा रहे थे। इसी बीच परिजनों को जानकारी हुई की दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। कुछ देर ही में दुल्हन के भाग जाने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। मामले की जानकारी होने के बाद दूरी पक्ष के भी पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।
इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी भी हुई थी। लेकिन ग्रामीणों ने समझाकर मामले को शांत कर दिया था। पीड़ित परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए प्रेमी के भाई को थाने पर बिठा लिया है।
थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है कि प्रेमी जोड़े की तलाश के लिए एक टीम लगा दी गई है। जल्द प्रेमी जोड़े को बरामद कर लिया जाएगा।