फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज सेमीफाइनल के लिए भिड़ेंगे मेरठ के बॉक्सर

Thu, 18 Dec 2025 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। लखनऊ में चल रही सीनियर पुरुष राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को मेरठ के बॉक्सर सेमीफाइनल के लिए भिड़ेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 19 दिंसबर तक किया जा रहा है। मेरठ में कई बॉक्सर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में मेरठ के 50 किलोग्राम भार वर्ग में अंकित चौहान, 75 किलोग्राम में संदीप, 85 किलोग्राम में रॉकी, 90 किलोग्राम वर्ग में अंकुर कुमार प्रतिभाग कर रहे हैं। इनके अलावा मेरठ के आसपास के जिलों से छह बॉक्सर और प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में मेरठ के कई खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल व शुक्रवार को फाइनल मुकाबले होंगे। मेरठ के बॉक्सरों से पदक की काफी उम्मीद है। इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले बॉक्सर 4 जनवरी से नोएडा में होने वाले नेशनल खेलों में प्रतिभाग कर सकेंगे।
विज्ञापन

21 से दम दिखाएंगी महिला बॉक्सर
21 से 24 दिसंबर तक लखनऊ में ही सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता होगी। इसमें मेरठ से 48 किलोग्राम भार वर्ग में चंचल चौधरी, 51 किलोग्राम में राशि, 54 किलोग्राम में खुशबू, 57 किलोग्राम में बुलंदशहर से सुमन, 60 किलोग्राम वर्ग में मेरठ से भूमि, 65 किलोग्राम में गौतमबुद्धनगर से कोमल, 75 किलोग्राम में बुलंदशहर से रिंकी, 80 किलोग्राम में बागपत से स्नेहा, 80 प्लस में मेरठ से महक भाग लेंगी। इनमें से भी जो खिलाड़ी स्वर्ण पदक जीतेंगी वह नेशनल में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें