फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ विस्फोट पर गरमाई राजनीति, घटनास्थल पर पहुंचे सपा-कांग्रेस के नेता, पीड़ितों का जाना हाल, उठाए ये सवाल

Wed, 18 Oct 2023 06:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News: मेरठ विस्फोट पर राजनीति गरमा गई है। बुधवार को कांग्रेस और सपा नेता घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने पीड़ितों का हाल जाना। इस दौरान दोनों पार्टी के नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
मेरठ विस्फोट: कांग्रेस और सपा नेता घटनास्थल पर पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लोहिया नगर में मंगलवार को हुए ब्लास्ट के बाद इस मुद्दे पर राजनीति गरमा गई है। प्रशासन जहां ब्लास्ट का कारण पटाखे को मानने के लिए तैयार नहीं है तो वहीं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मामले में सरकार पर तंज कसते हुए एक्स पर पोस्ट डाली है।

विज्ञापन


वहीं, इस पूरे मुद्दे को हवा देते हुए बुधवार को सपा के पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप और कांग्रेस नेता अवनीश काजला के प्रतिनिधि मंडल ने घटनास्थल का दौरा किया। इसी के साथ पीड़ितों से मिलकर पुलिस-प्रशासन पर मामले को दबाए जाने का आरोप लगाया। इस हादसे के बाद यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट डालते हुए आरोप लगाया है कि रिहायशी इलाकों में अधिकारियों की सरपरस्ती में नाजायज तरीके से खतरनाक चीजों के कारखाने चल रहे हैं। यह कारखाने भी सत्ताधारी लोगों के हैं। इसलिए प्रशासन मौन साधे बैठा है।

उन्होंने लोहिया नगर हादसे के लिए शासन और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए हत्यारा बताया है। इसके बाद अखिलेश यादव के निर्देश पर बुधवार को सपा के पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप के नेतृत्व में सपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचा। जहां सपा नेताओं ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पीड़ितों से घटना के विषय में जानकारी जुटाई।

इसी के साथ अधिकारियों से इस मामले में अब तक की गई कार्रवाई को लेकर भी सवाल-जवाब किए। उधर, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने भी कांग्रेस नेताओं के साथ लोहिया नगर पहुंचकर पीड़ितों से पूछताछ की।

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: धुआं हटा तो दिखे मजदूरों के क्षत-विक्षत शव, मौत का मंजर देख कांप उठी हर किसी की रूह
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि यदि स्थानीय प्रशासन सतर्क रहता तो शायद इतना बड़ा हादसा टाला जा सकता था। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के साथ मृतकों और घायलों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। 

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: चलती रही मौत की फैक्टरी, आठ घंटे तक अफसर छिपाते रहे पटाखों की बात, लाशों का जिम्मेदार कौन..?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें