फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले- भाजपा झूठ की गारंटी, अपनाती है दोहरा मापदंड

Sat, 09 Dec 2023 09:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा दोहरा मापदंड अपनाती है। कहा कि भाजपा झूठ की दोहरी नीति अपना रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी झूठ की गारंटी है जो दोहरा मापदंड अपनाती है। भाजपा सरकार राजस्थान में 450 रुपये और छत्तीसगढ़ में 500 रुपये का रसोई गैस सिलिंडर दे रही है, जबकि अन्य राज्यों में यह 1000 रुपये में मिल रहा है। यह भाजपा की जनता को लूटने की दोहरी नीति है।

विज्ञापन


शनिवार को मेरठ पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ये बातें पत्रकारों से कहीं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रदेश में पदयात्रा निकालेगी। यात्रा का नाम परिवर्तन संकल्प यात्रा है। यात्रा पहले चरण में सहारनपुर से शुरू होकर सीतापुर तक जाएगी।

दिल्ली रोड स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स में मेजर जनरल शाहनवाज खान की पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि सभा में आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने हाल ही के विधानसभा चुनाव नतीजों के संबंध में कहा कि कांग्रेस को भाजपा से 10 लाख मत अधिक मिले हैं। हार के बाद भी कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा है।

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के विषय में अजय राय ने कहा कि सपा को महज 0.46 प्रतिशत मत मिला है। आने वाले समय में सपा से गठबंधन पर कहा कि पार्टी हाईकमान यह तय करेगा। उन्होंने महुआ मित्रा की संसद सदस्यता निरस्त होे की निंदा की।

बसपा सांसद दानिश अली पर सदन में टिप्पणी पर सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर कहा कि अभी प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है, भविष्य में पार्टी आला कमान तय करेगी।

धीरज साहू के पास से करोड़ों रुपये मिलने पर कहा कि वह व्यापारी हैं, चोरी के पैसे नहीं हैं। सही स्थिति जांच के बाद स्पष्ट होगी। पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि आज देश में जिस तरह से नफरती माहौल बनाया जा रहा है उससे सिर्फ कांग्रेस पार्टी की विचारधारा बचा सकती है।

विज्ञापन

इस मौके पर उप्र कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शाहनवाज आलम, डॉ यूसुफ कुरैशी, प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी, जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, हेमंत प्रधान, शहजाद यूसुफ, नवाब बागपत अहमद हमीद, डॉ हाशिम रज़ा, आदित्य शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा किशनी, बबिता गुर्जर, एआईसीसी अनिल शर्मा, जफरुल्लाह खान मौजूद रहे।

शाहनवाज खान देश की धरोहर
अजय राय ने शाहनवाज खान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह सौभाग्य कि बात है कि जनरल शाहनवाज खान जैसी शख्सियत का जुड़ाव मेरठ से रहा। वो सुभाष चंद्र बोस के साथ जनरल रहे, फ्रीडम फाइटर रहे, मेरठ से सांसद रहे केंद्रीय मंत्री रहे। ऐसे महान लोग धरोहर देश की हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें