फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भाजपा ने जान बूझकर दंगा कराया; लोगों को बांटना चाहते हैं, संभल की घटना पर बोले शिवपाल यादव

Sun, 01 Dec 2024 12:30 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

शिवपाल सिंह यादव ने मेरठ में संभल की घटना पर बात करते हुए कहा कि   आजादी की लड़ाई में हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सब मिलकर लड़े थे। अब यह सभी को अलग करना चाहते हैं।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि संभल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दंगा कराया है और जानबूझकर कराया है. ये प्रदेश में अमन चैन नहीं रहने देना चाहते हैं। हिंदू मुस्लिम करके भारतीय जनता पार्टी के लोग बांटना चाहते हैं।
विज्ञापन


बोले देश को तोड़ने का कर रहे काम
उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सब मिलकर लड़े थे। अब यह सभी को अलग करना चाहते हैं। अगर सभी अल्पसंख्यक लोगों को यह बांटने का काम करेंगे तो ये देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: रोहित हत्याकांड: मंडप से अगवा किया, हाथ के कड़े से दम तोड़ने तक किए ताबड़तोड़ वार, जूतों से चेहरा कुचला
विज्ञापन


देश को बंटने नहीं देंगे
समाजवादी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ संघर्ष करेगी। आंदोलन करेंगे और देश को बंटने नहीं देंगे। उपचुनाव में शासन और प्रशासन ने वोटों की लूट की है। बेईमानी की है। इनसे लड़ेंगे। 
विज्ञापन


शिवपाल यादव शनिवार को मुजफ्फरनगर जा रहे थे। इसी दाैरान मेरठ के परतापुर क्षेत्र में काशी टोल प्लाजा पर सपा समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें