फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ठाकुर चौबीसी की पंचायत में बड़ा एलान, भाजपा का करेंगे समर्थन, एकजुट होकर वोट देने का दिया संदेश

Wed, 17 Apr 2024 08:22 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ के भामौरी गांव में बुधवार को क्षत्रिय समाज की पंचायत की गई। अब इस पंचायत में भाजपा का समर्थन करने का एलान किया गया है। हालांकि, मंगलवार को ठाकुर चौबीसी की खेड़ा गांव में महापंचायत हुई थी, जिसमें भाजपा का पूर्ण बहिष्कार करने का एलान किया गया था।
विज्ञापन
ठाकुर चौबीसी की पंचायत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के विरोध में क्षत्रिय समाज पिछले एक महीने से पंचायत आयोजित करते हुए लोकसभा चुनाव में वोट ना करने के लिए आह्वान कर रहा है। वहीं, मंगलवार को खेड़ा में हुई महापंचायत में भाजपा का पूर्ण बहिष्कार करने का एलान किया गया। लेकिन, ठाकुर चौबीसी के गांव भामौरी में बुधवार को एक पंचायत का आयोजन किया गया। इस पंचायत में भाजपा का समर्थन करने का एलान करते हुए एकजुट होने का संदेश दिया गया है। 

विज्ञापन


ठाकुर चौबीसी के गांवों के लोग भाजपा के विरोध में लगातार बैठकें और पंचायतें कर रहे हैं। ऐसे में क्षत्रिय समाज के गणमान्य लोगों ने विचार-विमर्श के बाद गांव भामौरी में पंचायत का आयोजन किया। जिसमें आपसी चर्चा के बाद क्षत्रिय समाज के लोगों ने भाजपा का समर्थन करने पर सहमति जताई।

ठाकुर चौबीसी की पंचायत। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य ठाकुर आनंद सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज ने हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि रखा है और इसीलिए जातिवाद की राजनीति के नाम पर बिखराव हो रहा है। अखंडता को नुकासन पहुंच सकता है। इसीलिए व्यक्तिगत मतभेद खत्म करते हुए देश की अखंडता के लिए एकजुट होकर मतदान करने का काम करेंगे।

वहीं, क्षेत्र के लोगों ने समाज के नेतृत्व को लेकर सवाल किए तो क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने चुनाव पर चर्चा की। ठाकुर प्रीतीश कुमार ने कहा कि समाज को जाति के नाम पर बांटना ठीक नहीं है। काफी देर हुई चर्चा के बाद क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे। जिसके बाद पंचायत में तय किया गया कि चुनाव में भाजपा को समर्थन करने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें: Election 2024: अखिलेश यादव ने बिजनौर में  जनसभा को किया संबोधित, गठबंधन को लेकर दिया ये बयान
विज्ञापन

पंचायत में आसपास क्षेत्र के काफी लोग शामिल हुए। मुख्य रूप से ठाकुर प्रीतीश सिंह, विनोद राणा, पूर्व प्रधान सौनू भामौरी, सुनील प्रधान, भाजपा जिलाध्यक्ष ठा. शिवकुमार राणा, सोनू फरीदपुर, पाली प्रधान जयकुमार सोम, दीपक आदि लोग मौजूद रहे।
 
यह भी पढ़ें: UP: सहारनपुर रोड शो में बोलीं प्रियंका-देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है; मोदी सत्य नहीं सत्ता के उपासक
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें