दहशत में आ गए सब्जी खरीदने वाले लोग
बताया कि आज सुबह लोग सब्जी खरीद रहे थे कि मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। जो लोग फल-सब्जी खरीदने आए थे, वह दहशत में आ गए। लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग सब्जी और फल छोड़कर इधर-उधर भागने लगे।
दिल्ली रोड निवासी शिक्षक अमित अपनी पत्नी व बच्चों के साथ आए थे। वह अपने परिवार के साथ करीब आधे घंटे तक दुकान के बाहर शॉल ओढ़कर बैठे रहे, ताकि मधुमक्खी के हमले से बच सकें। मधुमक्खियों ने करीब 15 से 20 लोगों पर हमला किया।
सब्जी मंडी में पसरा सन्नाटा
गनीमत यह रही कि किसी को अस्पताल ले जाने की नौबत नहीं आई। सब्जी मंडी में सन्नाटा पसर गया। साथ ही दिल्ली रोड और अहमद बाग कॉलोनी जाने वाले रास्तों को गाड़ी खड़ी कर बंद करा दिया, ताकि लोगों की आवाजाही न हो सके।
दुकानदारों ने संबंधित विभाग को फोन कर जानकारी दी गई। वहीं मधुमिक्खयां शांत नहीं हुई तो दुकानदारों ने सूझबूझ दिखाई और अपनी दुकानों के बाहर धुआं कर दिया। तब जाकर मधुमिक्खयां शांत हुईं।