फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में दर्दनाक हादसा, मासूम की मौत से भड़का आक्रोश, वाहनों में जमकर तोड़फोड़

Sun, 09 Dec 2018 01:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बस में तोड़फोड़ करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मेरठ शहर में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गुस्साए लोगों हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। यही नहीं बल्कि उन्होंने रोडवेज बस समेत कई वाहनों में जमकर तोड़फोड़ करते हुए आग लगाने की कोशिश की। इस दौरान उनकी पुलिस से भी तीखी नोकझोंक हुई। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी लगते ही सदर थाना, रेलवे रोड और लाल कुर्ती समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं तोड़फोड़ कर रहे लोगों को पुलिस ने काफी समझाने की कोशिश की लेकिन, वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

उधर, सूचना मिलते ही एसपी सिटी रणविजय सिंह भी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी ने बमुश्किल लोगों को समझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने जाम खुलवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पीड़ित परिजनों का आरोप है कि पहले रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मारी और फिर बच्ची के ऊपर पहिया चढ़ा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। 

एसपी सिटी ने बताया कि कुछ लोग जाम लगाकर वाहनों में तोड़फोड़ कर रहे थे। उन्हें समझाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन, वो नहीं माने तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को वहां से खदेड़ दिया। इसके बाद माहौल शांत हुआ।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें