कोई संलिप्त पाया तो कार्रवाई होगी
गोकशी की घटना रोकने के लिए थानेदारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। पहले भी गोकशी करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करती रही है। यदि किसी भी थानेदार की भूमिका गोकशी में संलिप्त पायी गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- राजेश कुमार, एसपी देहात
पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि जहां के एसओ निरंतर अपनी निगरानी में गोकशी कराते हैं। बराबर शिकायत की जाती हैं। उधर, सांसद ने जिस तरह से दो थानेदारों पर गोकशी का आरोप लगाया है, उससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। थानेदारों से लेकर पुलिस अफसरों की भी बेचैनी बढ़ गई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/