फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ बबीता मर्डर केस: सड़क पर शव रखकर पांच घंटे जमकर हंगामा, अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

Fri, 27 Jan 2023 03:12 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ बबीता मर्डर केस अपडेट : पीड़ित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर पांच घंटे तक जमकर हंगामा किया। इसके बाद अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
हंगामा करते परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में अनुसूचित जाति की महिला बबीता की हत्या के मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर परिजनों में रोष व्याप्त है। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


अंतिम संस्कार से किया इंकार
आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। शव को सड़क पर रख कर पांच घंटे तक पुलिस के खिलाफ हंगामा प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी व आर्थिक मदद की मांग की। बाद में सीओ व एसओ के लिखित आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हुआ।

ये था मामला
बबीता (40) पत्नी रमेश निवासी गांव मऊखास थाना मुंडाली की बुधवार को बदमाशों ने सरेराह चाकू से गोदकर हत्या कर थी। हत्या करने के बाद बदमाश फरार हो गए थे। बबीता एक चिकित्सक की कोठी पर चौक बर्तन करने का काम करती थी। परिजनों ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बिजनौर में पलटी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार, लहूलुहान हालत में मिली लाश

जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी
गुरुवार को जैसे ही बबीता का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, पुलिस अभी तक इस मामले में एक भी आरोपी को गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। जिसे लेकर परिजनों में अधिकारियों के प्रति रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तारी व परिजनों को आर्थिक मदद की मांग को लेकर हंगामा प्रदर्शन किया। लोगों ने शव गांव के बाहर सड़क पर रख कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा प्रदर्शन किया। 

पुलिस अफसरों से तीखी नोकझोंक
पीड़ित परिजनों ने पांच घंटे तक शव नहीं उठने दिया और मांग पूरी न होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार दिया। सूचना पर सीओ किठौर सुचिता सैन व मुंडाली थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह बिसारे मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इस दारौन ग्रामीणों की अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। 

वहीं बाद में गांव के गणमान्य व्यक्तियों व अधिकारियों के लिखित में आश्वासन देने पर लोग शांत हुए और पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार दिया। इस दौरान सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: पुलिस चौकी के पास कत्ल: बचाने के लिए चिल्लाती रही महिला, दनादन चाकू से वार करते रहे बदमाश
विज्ञापन

पुलिस का दावा, आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार
इस मामले की जांच-पड़ताल कर रहे थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह बिसारे का कहना है कि पुलिस आरोपियों के बेहद करीब पहुंच चुकी है। पुलिस ने घटना का फिर से मौका-ए-मुआयना किया। जहां से बेहद अहम सुराग मिले हैं और आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए। जिन लोगों पर शक है, उनकी लोकेशन देखी जा रही है। 

बबीता की हत्या में करीबी शामिल
बबीता की हत्या करने में करीबी लोग शामिल है। जो बबीता से रंजिश रखते थे। इसके अलावा उसके साथ काम करने वाली महिला से उसका क्या विवाद था। इसकी भी जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: बिजनौर में सनसनीखेज वारदात, लहूलुहान हालत में मिली युवक की लाश, बॉडी के पास पड़ा था जूता

सीओ किठौर सुचिता सिंह का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं परिवार की आर्थिक मदद के लिए भी प्रशासनिक अधिकारियों से आग्रह किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें