फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: आजाद समाज पार्टी ने जिले की सातों विधानसभा सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी  

Fri, 21 Jan 2022 11:01 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

आसपा से भूपेंद्र बाफर सिवालखास, अनस मरगूब किठौर, जोनी पॉल मेरठ कैंट, सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे मुकेश सिद्धार्थ के बेटे हिमांशु सिद्धार्थ ने हस्तिनापुर, अली शेर ने मेरठ शहर, रमेश चंद्र सैनी ने सरधना से नामांकन किया है। 
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद्रशेखर आजाद की आज़ाद समाज पार्टी ने मेरठ जिले की सातों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए थे। लेकिन दक्षिण विधानसभा सीट से घोषित प्रत्याशी कुसुम प्रधान देर होने के कारण नामांकन नहीं कर पाईं। वो कलक्ट्रेट में 2:50 बजे पहुंची, जब तक मुख्य गेट बंद कर दिया गया था। जिसको लेकर गहमागहमी भी हुई।

विज्ञापन


लेकिन प्रशानिक अधिकारियों ने समय पूरा होने का हवाला देते हुए नामांकन स्थल पर प्रवेश देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद कुसुम प्रधान को बिना नामांकन निराश ही लौटना पड़ा। जबकि आसपा से भूपेंद्र बाफर सिवालखास, अनस मरगूब किठौर, जोनी पॉल मेरठ कैंट, सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे मुकेश सिद्धार्थ के बेटे हिमांशु सिद्धार्थ ने हस्तिनापुर, अली शेर ने मेरठ शहर, रमेश चंद्र सैनी ने सरधना से नामांकन किया है। 

वहीं ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने जिले की कैंट व दक्षिण छोड़कर पांच विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं। जिसमें जीशान आलम ने सरधना, इमरान अंसारी ने मेरठ शहर, विनोद जाटव ने हस्तिनापुर, रफत खान ने सिवालखास, तसलीम अहमद ने किठौर से नामांकन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें