फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: युवती का अपहरण कर धर्मांतरण कराने की कोशिश, पड़ताल में जुटी पुलिस

Wed, 22 Jun 2022 12:52 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मुजफ्फरनगर की युवती का अपहरण कर धर्मांतरण कराने का मामला तहरीर तहरीर के आधार पर नौचंदी पुलिस जांच पड़ताल में जुटी 
विज्ञापन
meerut police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर की युवती का अपहरण कर धर्मांतरण कराने की कोशिश का मामला नौचंदी थाने में सामने आया है। पुलिस ने युवती को बरामद करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


मूल रूप से मुजफ्फरनगर की रहने वाली एक युवती मेडिकल क्षेत्र के एक अस्पताल में ढाई महीने से काम कर रही थी। युवती के परिजनों ने नौचंदी थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की जांच में सामने आया कि युवती को अयान अपने साथ ले गया है, जो उसके धर्मांतरण का प्रयास कर रहा था।

यह भी पढ़ें: Murder: एलएलबी के छात्र की हत्या के मामले में आठवां आरोपी गिरफ्तार, अभी 24 आरोपियों को तलाश रही पुलिस
विज्ञापन


इसी बीच पुलिस ने अयान और युवती के मोबाइल पर संपर्क किया। अयान को भरोसा दिलाया कि युवती से उसका निकाह करा दिया जाएगा। मंगलवार को अयान कचहरी में एक वकील के चैंबर पर युवती को छोड़कर भाग गया। वकील युवती को लेकर नौचंदी थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार का कहना है कि युवती के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। अयान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई हैं।
विज्ञापन


होटल में दुष्कर्म, पुलिस कर रही जांच 
नौचंदी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले फेसबुक के जरिये उसकी दोस्ती बुलंदशहर निवासी अंकित से हुई थी। बातचीत के बाद दो दिन पहले उससे मिलने के लिए गई थी। आरोप है कि अंकित उसे होटल में ले गया। साथ में उसका दोस्त भी था। उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। उसकी वीडियो भी बना ली थी। पीड़िता ने मंगलवार को नौचंदी थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें