एटीएस मेरठ ने शुक्रवार को हापुड़ निवासी पूर्व सैनिक सौरभ शर्मा को गिरफ्तार किया तो यूपी एटीएस की दूसरी टीम ने सौरभ के साथी अनस को गोधरा गुजरात से दबोचा है। पूछताछ में सामने आया है कि सौरभ पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को गोपनीय जानकारी भेजता था। एटीएस की टीम आरोपी को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई है। आरोप है कि पूर्व फौजी देश की आंतरिक गतिविधियों से जुड़ी सूचनाओं को लीक कर रहा था। एटीएस ने इस संबंध में तमाम साक्ष्य जुटाए हैं।
यह भी पढ़ें: सावधान! वेब सीरीज पर अश्लीलता देख बदली बच्चों की जिंदगी, लग रही ये खतरनाक बीमारी
एटीएस की टीम ने हापुड़ जिले से यह गिरफ्तारी की है। एटीएस ने इससे पहले भी पूर्व फौजी को हिरासत में लिया था। लेकिन उस समय पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। अब एटीएस की विशेष टीम ने आज फिर हिरासत में लिया। सौरभ नाम के इस युवक को एटीएस की टीम लखनऊ लेकर जा रही है।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी से नौकरी बहाल कराने के लिए बर्खास्त होमगार्ड ने किया मासूम बच्चे का अपहरण और फिर...
यह हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना के बिहुनी गांव का रहने वाला है। सौरभ छह माह पहले ही सेना से सेवानिवृत्त हुआ था। इस संबंध में लखनऊ के एटीएस थाने में सौरभ शर्मा के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिसे गिरफ्तार कर लिया है।
एक पूर्व सैनिक सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और अन्य देशों को भेजता था। अभियुक्त ने ATS के द्वारा की जा रही जांच के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।इस आधार पर अभियुक्त को गिरफ़्तार किया गया है
-प्रशांत कुमार, ADG कानून व्यवस्था, उत्तर प्रदेश
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/