फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरूरपुर में ATS और दिल्ली पुलिस की छापेमारी, एक युवक को उठाया, पाकिस्तान से जुड़ रहे तार

Sat, 05 Oct 2024 10:25 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सरधना के कस्बा खिवाई में एटीएस और दिल्ली पुलिस का डेरा रहा। जांच पड़ताल में टीम जुटी रही। बताया जा रहा है कि सोशल साईट पर पाकिस्तान में बात करने का मामला सामने आ रहा है।
 
विज्ञापन
एटीएस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के थाना सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा खिवाई में रात के समय दिल्ली पुलिस और एटीएस टीम ने छापेमारी की। देर रात से कस्बे में पुलिस और एटीएस लगातार मिशन पर रहे। पुलिस के अनुसार खिवाई के कुछ युवक सोशल साईट के माध्यम से पाकिस्तान बात करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादी संगठन के सक्रिय होने की आशंका पर कस्बा खिवाई में देर रात एटीएस और दिल्ली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रात करीब 3 बजे टीम की छापेमारी लगभग पांच घंटे तक चली।

एक युवक को साथ ले गई एटीएस, दो को पूछताछ के बाद छोड़ा
इस दौरान एक युवक को पूछताछ के लिए टीम अपने साथ ले गई। अन्य दो युवकों से घण्टो पूछताछ की बाद में उन्हें छोड़ गई। इस दौरान टीम ने स्थानीय पुलिस को मामले से दूर रखा। युवक के पाकिस्तान में बड़े आतंकवादी संगठन से जुड़ा होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें